हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वाली ये हैं सबसे सस्ती बाइक्स, कीमत 80 हजार से शुरू

Best ABS Bikes: जिन बाइक्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम फीचर लगा होता है वो नॉर्मल बाइक्स से ज्यादा असरदार ब्रेकिंग का अनुभव देती हैं। ऐसे में यहां हम आपको देश में मिलने वाली सबसे सस्ती ABS बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Cheapest bikes with ABS:अगर आप सेफ राइड चाहते हैं तो आपकी बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) वाला फीचर होना ही चाहिए।  जिन बाइक्स में ये खूबी नहीं होती वो गीले, खराब रास्तों पर अचानक ब्रेक लगाने पर स्लिप हो जाती हैं और कई बार एक्सीडेंट हो जाते हैं। इसलिए ABS खरीदने की सलाह दी जाती है। अगर आप एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो इस खबर में आपको भारत की सबसे सस्ती एंटी लॉक सिस्टम वाली बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Bajaj Platina 110

  1. कीमत:80 हजार रुपये

बजाज की प्लेटिना एक भरोसेमंद बाइक है जो काफी लम्बे समय से ग्राहकों की फेवरेट बनी हुई है। इस बाइक का डिजाइन बहुत ज्यादा स्टाइलिश नही है पर इसमें फीचर्स आपको काफी अच्छे मिल जाते हैं इसमें सिंगल-एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) यूनिट लगी है। इस बाइक में 115.45cc का इंजन लगा है, जो 8.6 ps की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। रिपोर्ट के मुताबिक एक लीटर में यह बाइक 70km की माइलेज देती है। इस बाइक में अब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

Bajaj Pulsar

  • कीमत: 1.10 लाख रुपये

बजाज पल्इसर 150 बहुत ही पॉपुलर बाइक है। इसका  डिजाइन स्पोर्टी है। हर वर्ग के ग्राहकों को यह बाइक लुभा सकती है। इसमें 150cc का इंजन लगा है जो 14PS की पावर देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा मिलती है। बाइक की एक्स-शो रूम 1.10 लाख रुपये है। बजाज पल्सर रोड पर जमकर चलती है और यह इसकी सबसे बड़ी खूबी है।

विज्ञापन

Honda Unicorn

  • कीमत: 1.10 लाख रुपये

होंडा Unicorn अपने सिंपल अंदाज से ग्राहकों को आकर्षित करती है । इसमें 160cc PGM-FI इंजन दिया है जो 13.46PS पावर देता है। इसके फ्रंट में 240mm और पिछले पहिए में 130mm का ड्रम बेक के साथ सिंगल चैनल ABS दिया गया है। इस बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसे डेली के साथ लम्बी दूरी पर भी ले जाया0

TVS  Apache 160

  • कीमत: 1.20 लाख रुपये

अपने बोल्ड लुक और दमदार इंजन की वजह से अपाचे 160 यूथ के बीच  काफी पॉपुलर है। इस बाइक में 159.7cc का  इंजन लगा है 16.04 PS की पावर जनरेट करता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा दी गई है। यह स्पोर्टी बाइक है और इस पर थोड़ा झुक पर बैठना पड़ता है जिसकी वजह से लंबी दूरी के लिए यह परफेक्ट बाइक नही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 600km की रेंज, 31 मिनट में होगी चार्ज, Kia ने लॉन्च की शानदार इलेक्ट्रिक कार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola