Cheaper Maruti Brezza: मौजूदा मारुति ब्रेजा अपने सेगमेंट में सबसे महंगी होने के बाद भी सबसे ज्यादा बिकती है। तो जरा सोचिये अगर ब्रेजा की कीमत कम हो जाये तब क्या होगा ? हाल ही में मारुति सुजुकी ने भारतीय कार बाजार में अगली पीढ़ी की स्विफ्ट और डिजायर लॉन्च को लॉन्च किया है। दोनों मॉडलों ने नए 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर जेड-सीरीज़ पेट्रोल इंजन को शामिल किया है। अब कंपनी इस नए इंजन के साथ अन्य कारों को भी अपग्रेड करने की योजना बना रही है! लिस्ट में अगला नाम ब्रेजा का है…
नए इंजन में आएगी मारुति ब्रेजा
मौजूदा, मारुति सुजुकी ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है और इस मॉडल की कीमत 8.34 लाख रुपये से लेकर 13.98 लाख रुपये तक जाती है। बड़े इंजन की वजह से इस गाड़ी की कीमत ज्यादा रहती है लेकिन अब जल्दी ब्रेजा में नया 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर जेड-सीरीज़ पेट्रोल इंजन शामिल होने जा रहा है।
ये इंजन ना सिर्फ पावरफुल होगा साथ ही बेहतर माइलेज भी ऑफर करेगा। इतना ही नहीं छोटे इंजन पर टैक्स भी कम लगता है जिसकी वजह से गाड़ी की कीमत में भी बड़ा फर्क पड़ेगा। लिहाजा नए इंजन के साथ ब्रेजा की कीमत में काफी कमी देखने को मिल सकती है, जिसमें सीधा फायदा ग्राहकों को ही होगा।
नई ब्रेजा की संभावित कीमत
नए इंजन के साथ ब्रेजा की कीमत करीब 7.49 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। साथ ही इसकी माइलेज 20kmpl से ज्यादा हो सकती है। अब अगर ऐसा हुआ तो देश में मौजूदा Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon का मार्केट खतरे में पड़ सकता है। माना जा रहा है कि अगले साथ Fronx का फेसलिफ्ट मॉडल भी बाजार में आने की उम्मीद है। इसके बाद Baleno, और WagonR के भी फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किये जाएंगे।
टर्बो पेट्रोल इंजन
कार बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए मारुति सुजुकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ नए टर्बो पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है। इस नई टर्बो पेट्रोल यूनिट से पुराने 1.5-लीटर K15C और 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन को बदलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति नई टर्बो किट के साथ 1.2-लीटर Z12 E पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी।
नया इंजन पावर और माइलेज के मामले में 1.5-लीटर इंजन से बेहतर साबित होगा। माना जा रहा है कि नए इंजन से करीब 100-120 bhp की पावर मिलेगी। माना जा रहा है कि नए इंजन के साथ नए मॉडल अगले साल के अंत तक बाजार में आने शुरू हो जाएंगे।
यह भी करें: नई CNG कार खरीदने के बाद ये 5 गलतियां पड़ सकती है भारी!
संबंधित खबरें
नई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 hrs agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
6 hrs agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
1 day agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
1 day agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
1 day agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
3 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
3 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
3 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines