6 माह में धड़ाम गिरी 5 लाख कीमत वाली इस कार की सेल, देती है 22 की माइलेज, जानें न बिकने के कारण 

Cars under 5 lakhs Renault Kwid details in hindi: कार में 2 डुअल टोन कलर का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है।

Cars under 5 lakhs Renault Kwid Monthly Sales Renault cars petrol cars Renault Kwid price Maruti Alto K10  Maruti S-Presso

Cars under 5 lakhs

Cars under 5 lakhs Renault Kwid Monthly Sales details in hindi: इंडियन कार बाजार में सस्ती कारों की हाई डिमांड रहती है। इस सेगमेंट में 5 लाख एक्स शोरूम की एक क्यूट कार है Renault Kwid. कंपनी का दावा है कि यह कार 22.3 kmpl की मैक्सिमम माइलेज देती है। लेकिन बावजूद इसके इस कार की सेल में महीने दर महीने गिरावट दर्ज की जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो जून 2023 में Renault Kwid की कुल 1349 यूनिट्स की सेल हुई थी। जबकि बीते नवंबर में यह गिरकर मात्र 610 रह गई है। पिछले छह माह में इसकी बिक्री घटी है।

विज्ञापन

कार न बिकने के कारण 

जानकारों की मानें तो अपने प्राइस सेगमेंट में मिल रही अन्य कारों Maruti Alto K10 और Maruti S-Presso के मुकाबले Renault Kwid की बिल्ड क्वालिटी हल्की है। इसके केबिन में दिए बटन और प्लास्टिक की क्वालिटी डाउनग्रेड है। इसमें ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी सही नहीं है। स्टीयरिंग काफी टाइट मुड़ता है। कार की इंजन पावर कम है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Renault Kwid

62000 रुपये का मिल रहा डिस्काउंट

year end में कंपनी अपनी इस स्मार्ट कार Renault KWID पर 62000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। फिलहाल इसका बेस प्राइस 4.70 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह कार पांच वेरिएंट छह मोनोटोन कलर और 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार का टॉप मॉडल 6.45 लाख रुपये में आता है।

विज्ञापन

Renault Kwid के बारे में यह भी जानें

  • इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है।
  • कार में 2 डुअल टोन कलर का ऑप्शन दिया गया है।
  • इस कार में 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है।
  • कार में मैनुअल एसी और 1 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • कार 68 PS की पावर और 91 Nm का पीक टॉर्क देती है।
  • कार में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM दिए गए हैं।
  • इसके फ्रंट केबिन में डुअल एयरबैग मिलते हैं।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ