मानसून में कार चलाते समय सबसे बड़ी परेशानियों मेंसे एक है विंडशील्ड और साइड विंडो पर धुंध जम जाना. कई बार कुछ ही मिनटों में विंडशील्ड इतने धुंधले हो जाते हैं कि सामने कुछ दिखाई नहीं देता. ऐसे में जल्दबाजी में शीशा साफ करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन हर तरीका सही नहीं होता. तो धुंध हटाने का सबसे सही और सुरक्षित तरीका क्या है.
बारिश में शीशों पर धुंध क्यों जमती है?
बारिश में कार के अंदर और बाहर को तापमान में अंतर होने लगता है. इसी वजह से कांच पर नमी जमा हो जाती है और कुछ ही समय में धुंध बन जाती है. इससे बाहर का रास्ता साफ नहीं दिखता और ड्राइविंग के समय दुर्घटना का खतरा हो सकता है.
सबसे पहले डिफॉगर का इस्तेमाल करें
अगर आपकी कार में फ्रंट या रियर डिफॉगर दिया गया है, तो धुंध हटाने के लिए सबसो पहले उसी का इस्तेमाल करें. डिकॉगर गर्म हवा या हीटिंग एलिमेंट की मदद से शीशे पर जमी नमी को तेजी से हटाता है. कुछ ही मिनटों में विंडशील्ड साफ हो जाती और सड़क साफ नजर आने लगती है.
डिफॉगर नहीं है तो AC चलाएं
अगर गाड़ी में डिफॉगर नहीं है तो AC सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कई लोग बारिश में AC चलाने से बचते हैं, लेकिन ये कार के अंदर मौजूद नमी को कम करने में मदद करता है. जैसे-जैसे नमी कम होती है. शीशों पर जमी धुंध भी धीरे-धीरे साफ होने लगती है.
फ्रेश एयर मोड रखें ऑन
धुंध को जल्दी हटाने के लिए एयर सर्कुलेशन को Fresh Air Mode पर रखें. इससे बाहर की ताजी हवा कार के अंदर आती है और अंदर की नमी कम होने लगती है. ये तरीका शीशों को जल्दी साफ करने में मददगार होता है.
इन गलतियों से जरूर बचें
धुंध हटाने के लिए शीशों को हाथ, कपड़े या टिश्यू से रगड़ने की कोशिश न करें. ऐसा करने से कांच पर दाग और स्क्रैच हो सकते हैं जिससे विजिबिलिटी और खराब हो सकती है.
ये भी पढ़ें- 2026 Maruti Brezza का कौन-सा वैरिएंट है सबसे ज्यादा पैसा वसूल? LXI से ZXI Plus तक जानें फर्क
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
17 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
22 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines