हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Car Tyre Tips: बरतें यह सावधानी, सालों साल चलेंगे आपकी कार के टायर

विज्ञापन
Car Tyre Tips

Car Tyre Tips: कार के टायर अकसर 40 हजार किलोमीटर चलने के बाद घिस जाते हैं। लेकिन अगर हम कार चलाते हुए शुरू से ही कुछ सावधानियां बरतें तो जल्दी से टायर बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टायर रोटेशन करवा कर, टायर में हवा का प्रेशर ठीक रखकर हम इनकी ड्यूल बिलटी बढ़ा सकते हैं।

टायर रोटेशन कर सकते हैं

कार के फ्रंट टायर की बजाय रियर टायर अधिक घिसते हैं। कार एक्सपर्ट कहते हैं कि करीब 5 हजार किलोमीटर चलने के बाद कार के टायर रोटेट कर सकते हैं। यानि आगे के टायर पीछे और पीछे के टायर आगे लगा सकते हैं। टायरों में हवा का प्रेशर मानक अनुसार रखें। प्रेशर कम या ज्यादा दोनों टायरों को नुकसान पहुंचाता है।

और पढ़िए – सिंगल चार्ज में 100 Km की रेंज, कीमत 70 हजार से कम, Elesco ईवी स्कूटर ने आते ही मचाई तबाही

विज्ञापन

car tyre

ट्यूब वाले टायर और ट्यूबलेस टायर

ट्यूब वाले टायर और ट्यूबलेस टायर दोनों ही सही होते हैं। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। ट्यूब वाले टायर में अगर हवा कम होती है तो अंदर ट्यूब और टायर के बीच घर्षण बढ़ जाता है। इससे वाहन की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है। टायर में हवा समय-समय पर जांच करवाएं।

विज्ञापन
और पढ़िए – 5 लाख में बुक करें BMW X3 M40i, Bold Look के साथ मिल रहे Luxury Features, जानें कीमत

ट्यूबलेस टायर में रोलिंग रेजिस्टेंस की समस्या नहीं 

ट्यूबलेस टायर में घर्षण नहीं होता है। इसमें रोलिंग रेजिस्टेंस की समस्या नहीं है। ट्यूबलेस टायर सीधे रिम से जुड़ा हुआ होता है। स्पीड पर कार चलाने पर चालक को स्टेबिलिटी और बेहतर हैंडलिंग महसूस होती है। वहीं, कार में नॉर्मल एयर की जगह नाइट्रोजन गैस भरवानी चाहिए। इससे टायर गर्म कम होते हैं। नॉर्मल एयर या टायर में हवा का प्रेशर ठीक नहीं होने पर कार में सड़क की सतह और टायर के बीच घर्षण अधिक होता है। ऐसे में टायर फटने का डर बना रहता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola