Car Service Tips: जो लोग नौकरीपेशा हैं वो अपनी कार की सर्विस सिर्फ छुट्टी वाले दिन ही करवा पाते हैं। क्योंकि हफ्ते में 6 दिन वो अपने काम में व्यस्त रहते हैं। ज्यादातर लोग रविवार के दिन ही अपने पेंडिंग काम पूरा करते हैं, जिनमें गाड़ी की सर्विस भी एक बड़ा काम है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी सर्विस सेंटर पिक एंड ड्राप की सुविधा देते हैं। यानी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको एक या दो दिन पहले सर्विस बुक करनी होगी और उनकी टीम आपके घर आकर गाड़ी को लेकर जाएगी और सर्विस के बाद घर पर आपकी कार ड्रॉप कर देगी। लेकिन सर्विस के दौरान Scam खूब देखने को मिलता है, और इसी से बचने के लिए यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए काफी जरूर भी हैं।
अपनी कार सर्विस पे देने से पहले ये काम करें
जब भी आप अपनी कार को सर्विस पर लेकर जायें या फिर पिक-अप करने आई टीम को दें तो उससे पहले अपनी कार में से सभी जरूरी सामान निकाल लें। उसके बाद ही कार को दें। ध्यान रहे कोई भी जरूरी सामान कार में न छूटे, वरना बाद में अगर कुछ गायब हुआ तो फिर उसकी जिम्मेदारी सर्विस सेंटर वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
सर्विस पर देने से पहले कार की कार फोटो लें
सर्विस पर अपनी कार देने से पहले हर एंगल से उसकी फोटो जरूर लें, ये सभी फोटो कार पिक करने आई सर्विस टीम के सामने ही लें। अगर कहीं कोई डेंट या स्क्रैच हो तो टीम को जरूर बताएं।
सर्विस लिस्ट को ध्यान से देखें
इस बात पर भी ध्यान कि आपको कार में क्या-क्या काम करवाना है। इसके लिए एक लिस्ट बना लें। इसके बाद जब कार सर्विस सेंटर चली जाती है तब टीम कार चेक करने के बाद आपको बता देगी कि कार में क्या-क्या काम होगा। ये हर बार होता है कि सर्विस सेंटर वाले सर्विस के अलावा एक्स्ट्रा काम करवाने को कहते हैं.. जैसे अंडर बॉडी कोटिंग, Oil लुब्रिकेशन, व्हील बैलेंस और बॉडी स्क्रैच….अब अगर आपको लगता है कि वो काम जरूरी है तब तो आपको करवाना चाहिए, वरना आप मना कर सकते हैं।
पूरा बिल ध्यान करें चेक
सर्विस के बाद फाइनल बिल को ध्यान से चेक करें, अक्सर बिल में उस काम के भी पैसे लगा दिए जाते हैं जो हुआ ही नहीं….या एक ही काम के डबल चार्ज लगा दिए जाते हैं। कई बार तो लेबर चार्ज भी दो बार से ज्यादा लगा दिया जाता है। इसलिए जॉब कार्ड और फाइनल बिल को ध्यान से देखें। जो काम करवाया है सिर्फ उसी के लिए ही भुगतान करें।
टेस्ट ड्राइव लें
कार की टेस्ट ड्राइव भी जरूर लें, अगर कोई दिक्कत लगे तो सर्विस टीम से बात करें। अक्सर लोग जल्दबाजी में कार को बिना ड्राइव किये ही घर ले जाते हैं और बाद में पछताना भी पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में 3 लाख से कम में खरीदें सेकंड हैंड Wagon R और Swift! ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
6 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
8 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
10 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines