Car Sales June 2023: जून में किन कारों ने लोगों को बनाया अपना दीवाना? देखें लिस्ट

Car Sales in June 2023, maruti suzuki, hyundai, toyota

Car Sales in June 2023

विज्ञापन

Car Sales in June 2023: जून 2023 में मारुति सुजुकी, हुंडई और टोयोटा कारों की खुदरा बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। हाल ही में जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की थोक बिक्री बीते जून में सालाना 2 फीसदी बढ़ी है। बीते महीने कंपनी ने कुल 1,59,418 यूनिट्स की सेल की है। जबकि जून, 2022 में यह संख्या कुल 1,55,857 थी।

धड़ल्ले से बिक रहीं मारुति की यह कारें

मारुति सुजुकी के अनुसार जून 2023 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है, बीते माह कुल 1,33,027 यूनिट्स बेचे गए जबकि जून 2022 में यह संख्या 1,22,685 यूनिट्स थी। कंपनी के अनुसार मॉडल की बात करें तो ऑल्टो और एस-प्रेसो की 14,054 यूनिट्स की सेल हुई।

विज्ञापन

सियाज की मांग बढ़ी

मारुति की स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बीते जून में 64,471 यूनिट्स की सेल हुई है। सियाज की 1,744 यूनिट्स की, ब्रेजा, विटारा और अर्टिगा की कुल 43,404 यूनिट्स बेचे गए।

हुंडई कारों के एक्सपोर्ट में 17% की बढ़ोत्तरी

जून 2023 में हुंडई की थोक बिक्री सालाना 5 फीसदी बढ़कर 65,601 यूनिट हो गई है। वहीं, इस माह एक्सपोर्ट 17% बढ़ोत्तरी के साथ 15,600 यूनिट पहुंच गया। जबकि जून 2022 में यह 13,350 यूनिट था। हुंडई के सीओओ तरुण गर्ग ने बताया कि कंपनी के सभी प्रोडक्ट के लिए ग्राहकों की तरफ से अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

टोयोटा की बिक्री 19 फीसदी बढ़ी 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की थोक बिक्री जून में सालाना 19 फीसदी बढ़कर 19,608 इकाई हो गई है। टोयोटा के अनुसार जून, 2022 में थोक बिक्री 16,512 इकाई थी। पिछले महीने घरेलू डिस्पैच 18,237 यूनिट रहा जबकि विदेशी शिपमेंट बढ़कर 1,371 यूनिट हो गया।

विज्ञापन

एमजी मोटर ने 5,125 यूनिट्स की सेल की 

एमजी मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 5,125 इकाई हो गई है। जबकि पिछले साल समान अवधि में कंपनी के कारों की कुल खुदरा बिक्री 4,504 यूनिट थी। एमजी मोटर ने कहा कि बिपरजॉय चक्रवात के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई, लेकिन अब मानसून के बाद ग्राहक मांग बढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ