आज के समय में कार खरीदने वाले लोग सिर्फ लुक, फीचर्स या माइलेज ही नहीं देखते बल्कि सबसे पहले सुरक्षा पर ध्यान देते हैं. यही वजह है कि अब 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी कार को 5 स्टार रेटिंग आखिर मिलती कैसे हैं? कौन इसकी जांच करता है और किन मानकों पर इसे परखा जाता है? आज हम इन सभी सवालों के जवाब समझेंगे.
सेफ्टी रेटिंग क्या होती है?
सेफ्टी रेटिंग यह बताती है कि दुर्घटना होने पर कार अंदर बैठे लोगों और सड़क पर चल रहे लोगों को कितनी सुरक्षा दे सकती है. किसी भी कार को 1 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है. जितनी ज्यादा रेटिंग होती है कार उतनी ही सेफ मानी जाती है.
कौन तय करता है कार की सेफ्टी रेटिंग?
कार की सेफ्ट रेटिंग इसे बनने वाली कंपनी खुद तय नहीं करती. इसके लिए अग से इंडिपेडेंट संस्थाएं क्रैश टेस्ट करती है. जिसमें Global NCAP, Euro NCAP, Bharat NCAP, ANCAP (ऑस्ट्रेलिया) शामिल है. ये ही अलग-अलग तरह के टेस्ट जांच करती है कि कार कितनी सुरक्षा दे सकती है. इन्ही टेक्ट के आधार पर गाड़ियों की रेटिंग की जाती है.
किन-किन टेस्ट से गुजरती है कार?
- फ्रंटल क्रैश टेस्ट
- साइट इम्पैक्ट टेस्ट
- पोल टेस्ट
- पैदल यात्रियों की सुरक्षा
- बच्चों की सुरक्षा
- ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) की जांच
- लेन कीप असिस्ट और ADAS फीचर्स
- एयरबैग, सीट बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल की कार्यक्षमता
- कार बॉडी स्ट्रक्चर की मजबूती
ये भी पढ़ें- कार में बारिश का पानी भर जाए तो क्या करें? ये गलतियां करने से खराब हो सकती है आपकी गाड़ी
दुनिया की सबसे सुरक्षित कारें
दुनिया में कई कारें अपनी बेहतरीन सुरक्षा के लिए जानी जाती है. इसमें स्ट्रॉन्ग बॉडी, एडवांस सेफ्टी सिस्टम और मॉर्डन ड्राइवर असिसटेंट फीचर्स दिए जाते हैं.
- Volvo XC90
- Volvo EX90
- Mercedes-Benz E-Class
- Mercedes-Benz EQS
- BMW iX
- Tesla Model Y
- Tesla Model 3
- Subaru Outback
- Genesis GV80
- Hyundai Ioniq 5
इन कारों में ADAS, मल्टीपल एयरबैग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
भारत की सबसे सुरक्षित कारें
इंडियन मार्केट में कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जिन्हें अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें शामिल हैं ये गाड़ियां
- Tata Harrier EV
- Tata Safari
- Tata Harrier
- Mahindra XEV 9e
- Mahindra BE 6
- Mahindra XUV700
- Tata Punch EV
- Tata Nexon
- Tata Curvv
- Mahindra Scorpio N
- Volkswagen Virtus
- Skoda Slavia
- Volkswagen Taigun
- Skoda Kushaq
- Mahindra Thar Roxx
क्या सिर्फ 5-स्टार रेटिंग देखकर कार खरीदनी चाहिए?
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग किसी भी कार के लिए अच्छी बात ह, लेकिन केवल इसी के आधार पर फैसला लेना सही नहीं माना जाता है, कार खदीदने से पहले यह भी जरूर देखें कि उसकी टेस्टिंग किस संस्था ने की है और किस वेरिएंट का टेस्ट हुआ. कई बार बेस मॉडल और टॉप वेरिएंच के सेफ्टी फीचर्स अलग-अलग होते हैं. इसलिए खरीदन से पहले सभी जानकारियों का जांच कर लें.
ये भी पढ़ें- Yamaha ने लॉन्च की Flex Fuel FZ बाइक, अब E85 फ्यूल पर भी दौड़ेगी, जानें कीमत और क्या है खास
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines