छुट्टियों में परिवार के साथ कार से घूमने का प्लान बनाते ही सामान की टेंश शुरू हो जाती है. कपड़े, बैग, बच्चों का सामा और दूसरी जरूरी चीजें डिक्की में पूरी तरह भर जाती है. ऐसे में कोई लोग कार की छत पर रूफ कैरियर लगवाने के बारे में सोचते हैं. लेकिन यहां एक सवाल भी परेशान करता है कि क्या प्राइवेट कार पर रूफ कैरियर लगाना कानूनी है या इसके लिए चालान कट सकता है? अगर आप भी कार से लंबा सफर करने वाले हैं तो इन नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है.
क्या प्राइवेट कार पर रूफ कैरियर लगाना गैरकानूनी है?
भारत में पर्सनल कार पर लगेज कैरियर लगाना पूरी तर प्रतिबंधित नहीं है. अगर प्राइवट कार पकर कैरियर लगाया गया है और उस पर नियमों के मुताबिक सामान रखा जा रहा है तो सिर्फ कैरियर लगे होने की वजह से इसे अवैध नहीं माना जाता. हालांकि कमर्शियल वाहनों के मामले में नियम अलग हो सकते हैं और इसके लिए संबंधित RTO से अनुमति या अप्रूवल की जरूरत पड़ सकती है.
कैरियर लगाते समय कहां हो सकती है परेशानी?
रूफ कैरियर को लेकर असली परेशानी कई बार स्थानीय नियमों और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी होती है. अगर कैरियर जरूरत से ज्यादा बड़ा है, कार के मूल ढांचे में गलत तरीके से बदलाव करता है या सड़क सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है तो कार्रवाई हो सकती है. इसलिए ऐसा कैरियर लगवाना बेहतर है जो कार के डिजाइन और तय मानकों के अनुरू हो.
रूफ कैरियर पर कितना सामान रख सकते हैं?
रूफ कैरियर पर सामान रखते समय सबसे जरूरी बात वजन की है. हर कार की छत की एक तय भार क्षमता होती है. यह जानकारी कार के मैनुअल या निर्माता से मिल सकती है. तय क्षमता से ज्यादा वजन रखने पर कार का बैलेंस प्रभावित हो सकता है और ड्राइविंग के दौरान परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए सिर्फ कैरियर की क्षमता देखकर सामान न रखें बल्कि कार की रूफ लोड लिमिट भी जरूर देखें.
ये भी पढ़ें-कार का माइलेज बढ़ाना है तो इन बातों का रखें ध्यान, AC से लेकर टायर प्रेशर तक जानें क्या है सही तरीका
सामान कार की बॉडी से बाहर न निकले
कैरियर या उस पर रखा सामान कार की लंबाई और चौड़ाई से बाहर नहीं निकलना चाहिए. अगर सामन दोनों तरफ या आगे-पीछे जरूरत से ज्यादा बाहर निकला हुआ है तो यह दूसरे वाहनों के लिए खतरा बन सकता है और ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर सकती है. सामान को इस तरह रखें कि कार की बॉडी के निर्धारित हिस्से से अनावश्यक रूप से बाहर न निकले.
सामान को अच्छी तरह बांधना बेहद जरूरी
सफर के दौरान रूप कैरियर में रखा सामान ढीला नहीं होना चाहिए. उस मजबूत रस्सी या सही स्ट्रै की मदद से अच्छी तर बांधें. सामाना इस तर भी रखें कि ड्राइवर को आगे या पीछे देखने में परेशानी हो. अगर चलते समय कोई सामान सड़क पर गिरता है और उससे किसी दूसरे वाहन या व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, तो मामला गंभीर हो सकता है.
सफर से पहले इन बातों की जांच करें
कार से निकलने से पहले कैरियर की फिटिंग, सामान की पकड़, कुल वजन और सामान की स्थिति जरूर चेक कर लें. थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ चालान से बचा सकती है, बल्कि लंबे सफर के दौरान आपकी और दूसरे लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में मदद कर सकती है.
ये भी पढ़ें- Car Dashboard Warning Lights: कार के डैशबोर्ड पर दिखने वाली वार्निंग लाइट्स का क्या मतलब होता है?
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
2 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
5 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
6 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines