पेट्रोल डीजल की कीमतों के बीच हर कार मालिक चाहता है कि उसकी गाड़ी कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय करे. माइलेज बेहतर रखने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनानेत हैं, जैसे एसी बंद रखना, टायर से ज्यादा हवा भरना या हर समय Eco Mode पर गाड़ी चलाना. लेकिन इनमें से हर तरीका सही हो ये जरूरी नहीं है. कार की फ्यूल एफिशिएंसी पर ड्राइविंग स्टाइल से लेकर टायर प्रेशर और AC के इस्तेमाल तक कई चीजों का असर पड़ता है. ऐसे में माइलेज बढ़ाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
AC चलाने से कितना बदलता है माइलेज?
कार का एसी इंजन या बैटरी से ऊर्जा लेता है, इसलिए इसका इस्तेमाल ईंधन की खपत को प्रभावित कर सकता है. खासकर गर्म मौसम में लगातार AC चलाने से फ्यूल कंजम्पशन बढ़ सकता है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि माइलेज बचाने के लिए हमेशा एसी बंद करके गाड़ी चलाएं. इसलिए AC को जरूरत के हिसाब से चलाना बेहतर है और तापमान को बहुत कम रखने से बचना चाहिए.
क्या टायर प्रेशर का भी माइलेज पर पड़ता है असर?
टायर में हवा कम होने पर सड़क के साथ उसका संपर्क और रोलिंग रेसिस्टेंस बढ़ जाता है. इससे इंजन को कार चलान के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है और फ्यूल की खबत बढ़ सकती है. इसलिए टायर में वही प्रेशर रखें जो कार बनाने वाली कंपनी ने तय किया है. यह जानकारी आमतौर पर कार के Door Frame, Fuel Lid के पास या Owner’s Manual में मिल जाती ह.
क्या Driving Mode से भी पड़ता है असर?
आजकल कई कारों में अलग अलग मोड दिए जाते हैं. जैसे Eco, Normal और Sport. ये मोड थ्रोटल सिस्पॉन्स और गियर शिफ्टिंग के तरीके को बदल सकते हैं. कुछ कारों में एसी और दूसरे सिस्टम के काम करने के तरीके पर भी इनका असर पड़ता है. सामान्य सड़क और रोज की ड्राइविंग Eco Mode इस्तेमाल करने से बेहतर माइलेज पाने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें-कहीं आपकी कार में तो नहीं डला गलत इंजन ऑयल? ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान
इन बातों का रखें ध्यान
तेज एक्सेलरेशन से बचें
माइलेज बेहतर रखने में ड्राइविंग स्टाइल की बड़ी भूमिका होती है. बार-बार तेजी से एक्सेलरेट करने और अचानक ब्रेक लगाने से फ्यूल की खपत बढ़ सकती है. कोशिश करें कि कार को स्मूद तरीके से और जहां संभव हो, स्थिर स्पीड पर चलाएं.
कार को बेवजह चालू न रखें
अगर कार लंबे समय तक खड़ी है और चलाने की जरूरत नहीं है, तो इंजन को बेवजह चालू रखने से बचें. इसके अलावा कार में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से भई वजन बढ़ता है, जिसका असर फ्यूल एफिशिएंसी पर पड़ सकता है.
समय पर सर्विस भी जरूरी
कार की नियमित सर्विस माइलेज को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है. इंजन, टायर और दूसरी जरूरी हिस्सों के सही स्थिति में होना फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जरूरी है. इन छोटी-छोटी आदतों से कार की माइलेज को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारें, 1 लीटर पट्रोल में मिलेगी 28 किमी तक की रेंज!
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
5 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
9 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
10 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
10 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines