Car Key Hidden Features: क्या आप भी कार की चाबी को सिर्फ कार लॉक अनलॉक करने के लिए यूज करते हैं? अब आप कहेंगे कि भला कार की चाबी से और क्या कर सकते हैं। नहीं-नहीं हम चाबी से कान में खुजली करने की बात नहीं कर रहे। दरअसल आप इसके जरिए कई कामों को कर सकते हैं जैसे कार का एंटी थेफ्ट अलार्म ऑन कर सकते हैं, दूर से भी कार को लॉक अनलॉक कर सकते हैं। साथ ही एक बटन दबा कर कार के सभी शीशे बंद कर सकते हैं। आइये कार के इन क्रेजी हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एंटी थेफ्ट अलार्म करें ऑन
क्या आप जानते हैं कार की चाबी से ही आप एंटी थेफ्ट अलार्म को ऑन कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस कार की Key पर लॉक अनलॉक बटन को एक साथ 10 सेकंड तक दबा कर रखना है। इसके बाद आपकी कार का एंटी थेफ्ट अलार्म ऑन हो जाएगा। जिसके बाद अगर कोई भी आपकी कार से छेड़खानी करता है तो आपको तुरंत पता चल जाएगा।
वीडियो से भी जानें इन क्रेजी हैक्स के बारे में
ये भी पढ़ें : चलते-चलते टायर पंचर! टेंशन नहीं
दूर से करें कार को लॉक
कार की चाबी का यूज करके हम इसे लॉक-अनलॉक तो करते ही हैं लेकिन कई बार डिस्टेंस ज्यादा होने की वजह से कार लॉक नहीं हो पाती। ऐसे में आप एक ट्रिक का यूज करके दूर से ही कार को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कार की चाबी को चिन के नीचे रखना है और लॉक बटन बटन प्रेस करना है। ये ट्रिक आपकी काफी मदद कर सकती है।
सभी शीशे एक साथ होंगे बंद
अगर आपकी गाड़ी में ऑटो विंडो लॉक का फीचर नहीं है तब भी आप कार की चाबी का यूज करके मिनटों में कार के सभी शीशे बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको कार में चाबी लगानी है और इग्निशन ऑन करना है और डोर लॉक अनलॉक का बटन 10 सेकंड दबा कर रखना है। इतना करते ही आपकी कार के सभी शीशे अपने आप बंद हो जाएंगे। आपको एक एक करके सभी को बंद करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
7 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
8 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
10 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines