Car driving tips during Fog details in hindi: बारिश का मौसम है, अक्सर कार चलाते हुए कार के फ्रंट और रियर शीशों समेत साइड मिरर पर भी फॉग आ जाता है। ऐसी सिचुएशन में कार ड्राइव करने में परेशानी होती है। रात में तेज बारिश हो तो हादसे का खतरा भी बना रहता है। लेकिन अगर आप कार चलाते हुए कुछ छोटी-छोटी ट्रिक फॉलो करें तो किसी भी तरह के सड़क हादसे से बच सकते हैं और फॉग के समय में कार ड्राइव करना भी आसान होगा।
कार में डिफॉगर का इस्तेमाल करें
कार में डिफॉगर का फीचर होता है, अगर आपकी कार मैनुअल है तो डिफॉगर ऑन कर उसके पंखे की स्पीड तेज कर दें। अगर कार के अंदर का फॉग हटाना है तो नॉब को कोल्ड डायरेशन पर रखें और अगर विंडशील्ड के बाहर फॉग है तो नॉब को हीट डायरेशन पर रखें। आप देखेंगे की ऐसा करने पर कुछ सेकंड में ही कार के सभी शीशों पर जमा फॉग धीरे-धीरे गायब हो जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें इस ट्रिक से ड्राइवर टाटा पंच के विंडशील्ड से फॉग हटाता दिख रहा है।
जलभराव और Fog में कार की स्पीड रखें कंट्रोल
बारिश के समय सड़क किनारे पानी जमा हो जाता है। ऐसे में कई लोग पानी में से तेज रफ्तार में कार निकालते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है, इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। दरअसल, ऐसा करने पर तेज रफ्तार और पानी के चलते टायर फिसल या स्किड हो जाता है, कार सड़क पर लहराकर पलट भी सकती है। यहां बता दें कुछ मिड सेगमेंट और महंगी गाड़ियों में ट्रैक्शन कंट्रोल या इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। ये चारों पहियों को कंट्रोल करने में ड्राइवर की मदद करता है। सेंसर से चलने वाला ये सिस्टम तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर कार को कंट्रोल करने का अधिक समय देता है और फिसलने से रोकता है।
फॉग में इन बातों का भी रखें ख्याल…
- विंडशील्ड के रबड़ को चेक कर लें, टूटे या दरार पड़े रबड़ को बदलवा लें।
- कार की हेडलाइट, टेललाइट के बल्ब चेक करें।
- बारिश में लेन ड्राइविंग का पालन करें।
- सड़क पर आगे वाले वाहन से सफिशिएंट डिस्टेंस बनाकर रखें।
- कार में टायर के प्रेशर को सही रखें। हवा कम होने से हादसा होने का खतरा रहता है।
- बारिश में कार की स्पीड कंट्रोल में रखे। सडक पर ओवरटेक करने से बचें।
ये भी पढ़ें: Skoda की नई SUV कार, 19 की माइलेज, 270 लीटर का बूट स्पेस, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: लेनी है Car, थोड़ा कर लें इंतजार; Maruti और Hyundai की आने वाली हैं ये नई गाड़ियां, जानें किसकी माइलेज ज्यादा?
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
17 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
21 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
23 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines