---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

बारिश में Car के ग्लास पर जमा Fog की होगी छुट्टी, इस 1 सिंपल ट्रिक से ड्राइविंग होगी आसान…

बारिश के समय सड़क किनारे पानी जमा हो जाता है। ऐसे में कई लोग पानी में से तेज रफ्तार में कार निकालते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है, इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है।

---विज्ञापन---

Car driving tips during Fog details in hindi: बारिश का मौसम है, अक्सर कार चलाते हुए कार के फ्रंट और रियर शीशों समेत साइड मिरर पर भी फॉग आ जाता है। ऐसी सिचुएशन में कार ड्राइव करने में परेशानी होती है। रात में तेज बारिश हो तो हादसे का खतरा भी बना रहता है। लेकिन अगर आप कार चलाते हुए कुछ छोटी-छोटी ट्रिक फॉलो करें तो किसी भी तरह के सड़क हादसे से बच सकते हैं और फॉग के समय में कार ड्राइव करना भी आसान होगा।

कार में डिफॉगर का इस्तेमाल करें

कार में डिफॉगर का फीचर होता है, अगर आपकी कार मैनुअल है तो डिफॉगर ऑन कर उसके पंखे की स्पीड तेज कर दें। अगर कार के अंदर का फॉग हटाना है तो नॉब को कोल्ड डायरेशन पर रखें और अगर विंडशील्ड के बाहर फॉग है तो नॉब को हीट डायरेशन पर रखें। आप देखेंगे की ऐसा करने पर कुछ सेकंड में ही कार के सभी शीशों पर जमा फॉग धीरे-धीरे गायब हो जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें इस ट्रिक से ड्राइवर टाटा पंच के विंडशील्ड से फॉग हटाता दिख रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

जलभराव और Fog में कार की स्पीड रखें कंट्रोल

बारिश के समय सड़क किनारे पानी जमा हो जाता है। ऐसे में कई लोग पानी में से तेज रफ्तार में कार निकालते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है, इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। दरअसल, ऐसा करने पर तेज रफ्तार और पानी के चलते टायर फिसल या स्किड हो जाता है, कार सड़क पर लहराकर पलट भी सकती है। यहां बता दें कुछ मिड सेगमेंट और महंगी गाड़ियों में ट्रैक्शन कंट्रोल या इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। ये चारों पहियों को कंट्रोल करने में ड्राइवर की मदद करता है। सेंसर से चलने वाला ये सिस्टम तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने पर कार को कंट्रोल करने का अधिक समय देता है और फिसलने से रोकता है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

फॉग में इन बातों का भी रखें ख्याल…

  • विंडशील्ड के रबड़ को चेक कर लें, टूटे या दरार पड़े रबड़ को बदलवा लें।
  • कार की हेडलाइट, टेललाइट के बल्ब चेक करें।
  • बारिश में लेन ड्राइविंग का पालन करें।
  • सड़क पर आगे वाले वाहन से सफिशिएंट डिस्टेंस बनाकर रखें।
  • कार में टायर के प्रेशर को सही रखें। हवा कम होने से हादसा होने का खतरा रहता है।
  • बारिश में कार की स्पीड कंट्रोल में रखे। सडक पर ओवरटेक करने से बचें।

ये भी पढ़ें: Skoda की नई SUV कार, 19 की माइलेज, 270 लीटर का बूट स्पेस, जानें कीमत

ये भी पढ़ें:  CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: लेनी है Car, थोड़ा कर लें इंतजार; Maruti और Hyundai की आने वाली हैं ये नई गाड़ियां, जानें किसकी माइलेज ज्यादा?

First published on: Jul 09, 2024 09:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola