Car Dent Repair: क्या आपकी गाड़ी में भी डेंट आ गया है? तो घबराएं नहीं आप इसे घर पर भी ठीक कर सकते हैं। अक्सर ये डेंट गाड़ी को पार्क करते समय, गाड़ी चलाते समय या किसी और की गलती की वजह से हो सकते हैं। ऐसे में आपकी कार का इंटीरियर ज्यादा सुंदर लग सकता है, जबकि बाहरी हिस्से पर लगे डेंट इसकी लुक को खराब कर सकते हैं और इससे कार की Resale वैल्यू भी कम हो जाती है।
वहीं आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आसान DIY हैक्स लेकर आये हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी कार से डेंट निकाल सकते हैं, इन हैक्स का यूज करके आप कार के डेंट तो निकाल लेंगे लेकिन दिल पर लगे डेंट का क्या? इसका इलाज तो हमारे पास भी नहीं है। खैर ये सब छोड़िए आइये जानते हैं कैसे घर पर कार के डेंट रिपेयर करें।
उबलते पानी का करें इस्तेमाल
अपनी कार पर लगे छोटे डेंट को हटाने के लिए, आप डेंट वाली जगह पर उबलता पानी भी डाल सकते हैं। इस मेथड का यूज करके आप हजारों रुपये बचा सकते हैं, हालांकि डेंट को अच्छे से निकालने के लिए डेंट वाले हिस्से के बैक तक आपकी पहुंच होना बेहद जरूरी है। गर्म पानी डालने के बाद, उस पर तुरंत ठंडा पानी डाल दें ताकि डेंट वाले हिस्से को अपना आकार तेजी से सेट करने में मदद मिल सके।
ये भी पढ़ें : Maruti Vs Renault: बड़े परिवार के लिए कौन-सी MPV है पैसा वसूल?
डेंट पर करें हैमर का यूज
डेंट को बाहर की ओर थपथपाने के लिए आप हैमर का यूज कर सकते हैं सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह तरीका बड़ा कमाल का है लेकिन इसके लिए आपको सीधे डेंट पर नहीं बल्कि उसके बैक से हल्के हाथों से मारना है। हैमर से मारने से पहले, कार को स्क्रैच से बचाने के लिए डेंट के ऊपर एक कपड़ा रख दें।
हेयर ड्रायर का करें यूज
अगर आपकी कार के प्लास्टिक हिस्सों में डेंट लगा है तो आप इसे ठीक करने के लिए हेयर ड्रायर का भी यूज कर सकते हैं। एक हेयर ड्रायर लें और इसे हाईएस्ट टेम्परेचर सेटिंग पर सेट करें और गर्म हवा को डेंट वाले हिस्से में मारें। यह प्लास्टिक को फैलने और उसके पहले जैसे आकार में वापस आने में काफी मदद कर सकता है। हेयर ड्रायर छोटे डेंट निकालने का सबसे अच्छा तरीका है।
ये भी पढ़ें : Maruti और Hyundai की गाड़ियों पर मिल रहा 67 हजार रुपये तक Discount, फटाफट देखें ऑफर
वैक्यूम क्लीनर
वैक्यूम क्लीनर का यूज करके भी आप कार के डेंट को निकाल सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर के साथ-साथ आपको टेप और एक बाल्टी की भी जरूरत पड़ेगी। बाल्टी के तल में एक छोटा सा छेद बनाकर उसमे वैक्यूम का नोजल फिट करें। इसके बाद बाल्टी को डेंट वाली जगह रखें और साइड से बाल्टी की टैपिंग कर दें ताकि अच्छे से प्रेशर बन जाए। अब वैक्यूम को ऑन कर दें।
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
10 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
12 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
14 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
15 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
17 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines