महीने के अंत में नई कार पर डीलर्स ऐसे लगाते हैं चूना! ऑन रोड कीमत पर ऐसे करें बचत

अगर आप इन दिनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप नई कार की ऑन-रोड कीमत को कम करवा सकते हैं।

Car Buying

अप्रैल का महीना खत्म होने को है और इस महीने के आखिरी दो दिन में अगर आप एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। कार डीलर्स अपने स्टॉक क्लियर करने के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इन दिनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। एक नई कार की एक्स-शो कीमत और ऑन रोड कीमत में बड़ा अंतर होता है, क्योंकि इसमें टैक्स और इंश्योरेंस तो शामिल होते हैं। लेकिन साथ में कई अन्य एक्सेसरीज और ऑफर्स लगा दिए जाते हैं जिनकी वजह से गाड़ी की ऑन रोड कीमत काफी ज्यादा हो जाती है और यही होती है डीलर्स की असली कमाई। इसमें ग्राहकों की जेब भी ढीली हो जाती है..लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप नई कार की ऑन-रोड कीमत को कम करवा सकते हैं।

विज्ञापन

नई कार के प्राइस ब्रेकअप में एक्स-शोरूम कीमत के साथ ही  रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, एक्सटेंडेड वारंटी प्राइस और कई प्रकार की एक्सेसरीज जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसमें भी इंश्योरेंस और  एक्सेसरीज को कम ज्यादा या बदलना आपके हाथ में होता है, जिसके चलते ऑन-रोड कीमत को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

एक्सेसरीज की जरूरत नहीं

कार खरीदते समय सबसे पहले प्राइस ब्रेकअप को ध्यान से चेक करें। इसमें आप कई चीजों को हटा भी सकते हैं। डीलर आपको जो कार इंश्योरेंस ऑफर कर रहा है, अगर आपको वो समझ में न आये या आपको उससे बेहतर इंश्योरेंस कहीं और मिले तो शोरूम के बजाय बाहर से कार इंश्योरेंस ले सकते हैं जो कई बार सस्ता पड़ता है। कार के इंश्योरेंस के अलावा आप इसके एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज को भी हटा सकते हैं।

इसके अलावा डीलर आपको नई कार पर एक्सेसरीज लगवाने के लिए भी बोलेगा, क्योंकि एक्सेसरीज पर ही डीलर्स को सबसे ज्यादा फायदा होता है। डीलर आपको डराएगा कि अगर आप बाहर से एक्सेसरीज लगवाते हैं तो गाड़ी की वारंटी खत्म हो जाएगी। जबकि बिना वायरिंग कट किये हुए एक्सेसरीज लगवाते हैं तो वारंटी पर असर नहीं पड़ता।

विज्ञापन

ये बातें भी याद रखें 

अगर आप कार को लोन पर लेना चाहते हैं, तो आपको अलग-अलग बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से रेट ऑफ़ इंटरेस्ट के बारे में पता कर सकते है। आप तुलना करके यह भी जान पाएंगे कि किस बैंक से आपको फायदा मिलेगा। जो बैंक आपको कम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट दे आपको उसी के साथ जाना चाहिए … जिससे आपको कार सस्ती पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ