Car Brands Logo Change: हाल ही में Suzuki ने अपने लोगो को मॉर्डन और फ्लैट 2D डिजाइन में बदल दिया है. इसका मेन मोटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में अपने ब्रांड की पहचान को और मजबूत बनाना है. पुराने 3D-लोगो अब धीरे-धीरे हटकर ऐसे नए, साफ और आकर्षक डिजाइन से बदल दिए गए हैं, जो स्क्रीन पर हर जगह बेहतर दिखते हैं. अब कार कंपनियां केवल गाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि मोबाइल, वेबसाइट और सोशल मीडिया जैसे डिजिटल माध्यमों के लिए भी अपने लोगो को डिजाइन कर रही हैं, ताकि ब्रांड की पहचान हर प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट और आकर्षक बनी रहे. और यह बदलाव केवल Suzuki तक सीमित नहीं है पिछले कुछ सालों में कई बड़ी कार कंपनियों ने अपने लोगो को नया रूप दिया है.
आइए जानते हैं कि अब तक किन-किन ब्रांड्स ने अपने लोगो में बदलाव किया है.
Volkswagen- 3D से फ्लैट की ओर
Volkswagen ने 2019 में अपने पुराने क्रोम 3D लोगो को फ्लैट और मिनिमलिस्टिक डिजाइन में बदल दिया. इसका मुख्य उद्देश्य था कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ब्रांड की पहचान बेहतर दिखाई दे.
Nissan और Kia- नया रूप, नई सोच
Nissan ने 2020 में अपना लोगो सिंपल 2D डिजाइन में पेश किया. Kia ने Geneva Motor Show में नया, मॉर्डन और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड लोगो लॉन्च किया. दोनों ही ब्रांड्स का उद्देश्य था अपने ब्रांड को युवा और डिजिटल फ्रेंडली दिखाना.
Mahindra और Volvo- भारतीय और ग्लोबल अप्रोच
Mahindra ने अपने पसेंजर व्हीकल्स के लिए Twin Peak लोगो अपडेट किया. वहीं Volvo ने 2021 में अपने पुराने डिजाइन से प्रेरित होकर नया 2D Iron Mark अपनाया, ताकि ऑनलाइन और इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में पहचान बनी रहे.
Suzuki- नया चेहरा, नया संदेश
Suzuki ने हाल ही में 22 साल बाद अपना लोगो बदलकर फ्लैट और मिनिमलिस्टिक डिजाइन पेश किया. यह नया लोगो कंपनी के By Your Side स्लोगन के मुताबिक बनाया गया है.
एक नजर में दखें लोगो में हुए बदलाव
क्यों हो रहा यह चेंज
इस बदलाव का मकसद केवल लोगो बदलना नहीं है. कंपनियां चाहती हैं कि उनका ब्रांड डिजिटल दुनिया में क्लीयर, अट्रैक्टिव और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली लगे. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों और नई तकनीकों के साथ मेल खाने वाले लोगो का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है.
अब ब्रांड्स के लोगो सिर्फ गाड़ी के सामने या मार्केटिंग मैटेरियल तक सीमित नहीं हैं. डिजिटल दुनिया, सोशल मीडिया, ऐप्स और वेबसाइट पर भी इन्हें पहचानना आसान होना चाहिए. यही वजह है कि Volkswagen, Nissan, Kia, Mahindra, Volvo और Suzuki जैसे बड़े ब्रांड्स अपने लोगो को सरल और मॉर्डन डिजाइन में बदल रहे हैं.
ये भी पढ़ें –Suzuki ने बदला अपना लोगो, 22 साल बाद आया नया लुक, जानें कब नई कारों में आएगा नजर
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines