कार चलाते समय अचानकर गाड़ी बंद हो जाए तो परेशानी के साथ-साथ सड़क पर सुरक्षा का खतरा भी बढ़ जाता है. कई बार ऐसी स्थिति की वजह कार का अल्टरनेटर होता है. अल्टरनेटर बैटरी की लगातार चार्ज रखने के साथ कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को पावर देने का काम करता है.लइसकी खराबी के शुरुआती संकेत अगर समय रहते पहचान लिए जाएं, तो बीच रास्ते कार बंद होने और महंगे रिपेयर के खर्च से बचा जा सकता है.
अल्टरनेटर खराब होने के 5 बड़े संकेत
डैशबोर्ड पर बैटरी वार्निंग लाइट
अगर कार चलाते समय डैशबोर्ड पर लाल रंग की बैटरी या चार्जिंग सिस्टम वार्निंग लाइट दिखाई दे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह संकेत हो सकता है कि अल्टरनेटर बैटरी की पर्याप्त चार्ज नहीं कर पा रहा है. ऐसी स्थिति में देरी करने पर बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो सकती है और कार चलते-चलते बंद होने का खतरा बढ़ सकता है.
हेडलाइट की रोशनी कम या फ्लिकर होना
अगर रात में कार की हेडलाइट पहले की तुलना में कम रोशनी देने लगे या उसकी रोशनी बार-बार तेज और धीमी होतो अल्टरनेटर में परेशानी हो सकती है. कम वोल्टेज का असर सिर्फ हेडलाइट पर ही नहीं पड़ता. इंटीरियर लाइट, डैशबोर्ड लाइट और इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे बदलाव नजर आएं तो अल्टरनेटर का वोल्टेज टेस्ट करवाना चाहिए.
इंजन से अजीब आवाज आना
इंजन स्टार्ट करते समय या एक्सेलरेटर दबाने पर अगर अल्टरनेटर की तरफ से सीटी, घिसने या चरमराने जैसी आवाज सुनाई दे तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसी आवाज बियरिंग या पुली में खराबी की वजह से आ सकती है. समस्या लंबे समय तक बनी रहने पर अल्टरनेटर जाम हो सकता है और दूसरे पार्ट्स पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए ऐसी आवाज आने पर प्रोफेशन जांच करवाना सही रहेगा.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल पर सरकार ने फिर दी सफाई, माइलेज कम होने के पीछे और भी वजहों का किया खुलासा
बैटरी बार-बार डिस्चार्ज होना
अगर आपकी कार की बैटरी अच्छी हालत में है फिर भी वह बार-बार डिस्चार्ज हो रही है और गाड़ी स्टार्ट करने के लिए बार-बार जंप स्टार्ट की जरूरत पड़ रही है तो सिर्फ बैटर को दोष न दें. संभव है कि अल्टरनेटर बैटरी को पर्याप्त रूप से चार्ज नहीं कर रहा हो. ऐसी कंडीशन में बैटरी के साथ अल्टरनेटर के आउटपुट वोल्टेज की भी जांच करवानी चाहिए. अल्टरनेटर में खराबी होने पर नई बैटरी भी बार-बार कमजोर पड़ सकती है.
इलेक्ट्रिकल फीचर्स का धीमा होना
कार की पावर विंडो, पावर सीट, रेडियो या एसी सामान्य से धीमें काम करने लगे तो यह भी इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. अगर कुछ फीचर्स की स्पीड कम हो रही है या वे अचानक बंद हो रहे हैं तो संभव है कि अल्टरनेटर पर्याप्त करंट नदीं दे रहा है. ऐसी समस्या धीरे-धीरे गंभीर हो सकती है और आखिर में कार पूरी तरह बंद हो सकती है. इस स्थिति में अल्टरनेटर के साथ वायरिंग और दूसरे इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की भी जांच करानी चाहिए.
समय पर जांच क्यों है जरूरी?
अल्टरनेटर का काम सिर्फ बैटरी को चार्ज करना नहीं है. यह कार के कई इलेक्ट्रिकल सिस्टम को पावर देने में भी जरूरी भूमिका निभाता है. इसके खराब होने पर बैटरी, लाइट्स और दूसरे इलेक्ट्रिक फीचर्स प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए संकेतों को नजरअंदाज करने की बजाय समय पर कार की जांच करवाना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- कार का कूलेंट खत्म होने के बाद भी गाड़ी चलाने पर क्या होता है, क्या इंजन पर पड़ता है असर?
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines