गर्मी में धूप में खड़ी कार में अंदर बैठते ही कई लोग सबसे पहले AC चला देते हैं. ये आदत आम जरूर है, लेकिन कई मामलों में नुकसानदायक भी हो सकती है. लंबे टाइम से कार से धूम में खड़े रहने से केबिन का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है. ऐसे कार को ठंड करने का सही तरीका जानना जरूरी है, ताकि सफर आराम दायक होने के साथ इसका सेहत पर भी कोई बुरा असर न पड़े.
धूप में खड़ी कार में तुरंत AC क्यों नहीं चलाना चाहिए?
जब लंबे समय तक कार तेज धूम में खड़ी रहती है, तो उसके अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले कई गुना ज्यादा हो जाता है. इस दौरन डैशबोर्ड, प्लास्टिक पार्ट्स और सीट कवर से बेंजीन नाम की खतरनाक गैस निकल सकती है. बंद कार के अंदर ये गैस जमा हो जाती है. ऐसे में अगर आप कार में बैठते ही खिड़कियां बंद करके तुरंत AC चला देते हैं, तो यही हवा केबिन में घूमती रहती है और सांस लेते समय बॉडी में जा सकती है, जिससे सिरदर्ज, चक्कर आना और सांस लोने में परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती है.यहीं कारण है एक्सपर्ट्स कार स्टार्ट करते ही सीधे AC ऑन करने की सलाह नहीं देते.
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम में करते हैं ये 3 गलतियां? समय से पहले खराब हो सकता है कार का क्लच, बढ़ जाएगा खर्च
कार का AC चलाने का सही तरीका क्या
कार में बैठने से पहले उसके दरवाजो को कुछ देर खोलें और बंद करें, ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकलने लगे. इसके बाद कार स्टार्ट करें और सभी खिड़किया और शीशे नीचें कर दें. इससे केबिन की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी. फिर तापमान के थोड़ा सामान्य होने के बाद, खिड़कियां बद करके AC चालू कर दें. इस तरीके से एसी कार को तेजी से ठंडा करेगा.
AC इस्तेमाल करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
ध्यान रहें, सिर्फ सही तरीके से AC चलाना ही काफी नहीं है, दूसरी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है. अगर कार को धूम में पार्क करना पड़े तो विडशील्ड पर सनशेड का इस्तेमाल करें. इससे केबिन ज्यादा गर्म नहीं होगा. लंबे सफर के दौरान लगातार AC चलाने से कार की माइलेज पर थोड़ा असर पड़ सकता है, इसलिए जरूरत के हिसाब से बीच-बीच में इसे कुछ समय के लिए बंद भी किया जा सकता है. साथ ही बेहतर कूलिंग के लिए AC के फिल्टर और कूलिंग सिस्टम की समय-समय पर सर्विसिंग करवाना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें-16, 17 या 18 इंच…आपकी कार के लिए कौन-सा टायर है बेस्ट? गलत चुनाव पड़ सकता है भारी
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines