16, 17 या 18 इंच...आपकी कार के लिए कौन-सा टायर है बेस्ट? गलत चुनाव पड़ सकता है भारी

क्या आपके भी मन में ऐसे सवाल आते हैं, जैसे- क्या कार में बड़े टायर लगवाने से लुक के साथ परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाती है या इससे माइलेज और कम्फर्ट पर असर पड़ता है? आइए जानते हैं कि जरूरत के हिसाब से कौन-से टायर गाड़ी के लिए सही रहेंगे.

Car Tyre Size
1 / 7

अक्सर कार खरीदते समय लोग इंजन, माइलेज और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन इसके साथ ही सही टायर साइज चुनना भी उतना ही जरूरी है. इतना ही नहीं कई लोग स्टाइलिश लुक के लिए अपने गाड़ी के टायर बदल लेते हैं और परफेक्ट सही से बड़े या छोटे टायर लगवा लेते हैं, लेकिन इनकी गलत साइज से टायर कार की परफॉरमेंस, माइलेज, ब्रेक और सेफ्टी पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

16 इंच के टायर के फायदे

16 इंच के टायर के फायदे2 / 7

आमतौर पर 16 इंच के टायर हैचबेक, कॉम्पैक्ट SUV या मिड साइज सेडान में लगाए जाते हैं, इनकी साइडवॉल सड़क के गड्ढों और झटकों को बहतर तरीके से सोश लेती है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक रहता है. जिसकी वजह से इनसे बेहतर माइलेज मिलता है और इसकी कीमत और रिप्लेसमेंट कॉस्ट भी कम होती है.

विज्ञापन

16 इंच के टायर की कमी

16 इंच के टायर की कमी3 / 7

16 इंच के टायर आराम और माइलेज के मामले में बेहतर होते हैं, लेकिन हाई स्पीड ड्राइविंग के दौरान कॉर्नरिंग और हैंडलिंग में ये बड़े टायरों जितना कॉन्फिडेंस नहीं देते.

17 इंच के टायर माने जाते हैं बैलेंस्ड

17 इंच के टायर माने जाते हैं बैलेंस्ड4 / 7

आजकल आने वाली कई प्रीमियम गाड़ियों में 17 इंच के टायर स्टैंडर्ड रूप से दिए जाते हैं. ये ड्राइविंग कंफर्ट और बेहतर हैंडलिंग के बीच अच्छा बैलेंस बना ते हैं. इनकी ग्रिप भी अच्छी होती है ये हाईवे पर ज्यादा स्टेबल होते हैं.

विज्ञापन

18 इंच के टायर के फायदे और नुकसान

18 इंच के टायर के फायदे और नुकसान5 / 7

18 इंच के टायर कार को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते हैं. चौड़े टायर होने की वजह से इनकी ग्रिप और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी बेहतर होती है, इसलिए आमतौर पर इनका इस्तेमाल लग्जरी कारों और हाई-परफॉरमेंस एसयूवी में होता है. हालांकि इसमें माइलेज थोड़ा कम होता है और इसका सस्पेंशन थोड़ा हार्ड महसूस होता है. इसकी कीमत और मेंटेनेंस भी ज्यादा होता है.

क्या अपनी मर्जी से बदल सकते हैं टायर का साइज?

क्या अपनी मर्जी से बदल सकते हैं टायर का साइज?6 / 7

एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमेशा वही टायर यूज करना चाहिए जिसका निर्माता कंपनी कहती है. बिना किसी टेक्निकल सलाह के बहुत बड़े या छोटे टायर लगाने से स्पीडोमीटर की रीडिंग गलत हो सकती है, ब्रेक की दूरी बढ़ती है और सस्पेंश पर भी दबाव पड़ता है.

विज्ञापन

कौन-सा टायर रहेगा सही?

कौन-सा टायर रहेगा सही?7 / 7

अगर आपकी प्रायोरिटी बेहतर माइलेज, कम खर्च और आराम दायक ड्राइविंग है तो 16 इंच टायर सही है. अगर आप कम्फर्ट और हैंडलिंग में बैलेंस चाहते हैं और हाईवे पर ज्यादा गाड़ी चलाते हैं तो 17 इंच टायर बेहतर रहेगा. वहीं अगर स्पोर्टी लुक, शानदार ग्रिप और हाई-स्पीड परफॉर्मेंस चाहते हैं तो 18 इंच टायर रही रहेगा. (Images Credit-Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन