ट्रैफिक जाम में करते हैं ये 3 गलतियां? समय से पहले खराब हो सकता है कार का क्लच, बढ़ जाएगा खर्च

आपकी कार का भी क्लच बार-बार खराब हो जाता है? इसकी वजह ट्रैफिक जाम के दौरान ड्राइविंग में होने वाली कुछ गलतियां हो सकती है. जानिए कौन-सी आदतें बदलकर आप हजारों रुपये के रिपेयर खर्च से बच सकते हैं.

driving in traffic
1 / 7

आजकल कार चलाने वालों को हर समय ट्रैफिक की परेशानी सताताी है और पिक समय में तो जाम में कार चलाना टास्क हो जाता है. कम रफ्तार और बार-बार कर चलने से कार के पार्ट्स पर भी असर पड़त है, लेकिन सबसे ज्यादा दबाव क्लच पर आता है, ऐसे में ड्राइविंग के दौरान कुछ गलत आदतों से क्लच समय से पहले खराब हो सकता है.

विज्ञापन

हाफ क्लच की आदत पड़ सकती है महंगी

हाफ क्लच की आदत पड़ सकती है महंगी2 / 7

जाम में कई ड्राइवर लगातार क्लच दबाकर रखते हैं या पैर पूरी तरह क्लच से नहीं हटाते. इससे क्लच प्लेग और फ्लाईव्हील के टकराते रहते हैं जिससे ज्यादा हीट पैदा होती है क्लच तेजी से घिसने लगता है.

विज्ञापन

गियर बदलने के बाद क्लच से पैर हटाएं

गियर बदलने के बाद क्लच से पैर हटाएं3 / 7

गियर बदलने के बाद क्लच पेड पर पैर टिकारकर रखने की आदत भी सही नहीं है इससे क्लच को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में बेहतर है कि गियर बदलने के बाद पैर को क्लच से हटाकर फुटरेस्ट या डेड पेडल पर रखना चाहिए.

जाम में कार रुके तो न्यूट्रल गियर करें

जाम में कार रुके तो न्यूट्रल गियर करें4 / 7

अगर ट्रैफिक में कार कुछ समय के लिए रुक गई है तो गियर लगाए रखने औक क्लच दबाकर इंतजार करन से बचें. लंबे स्टॉप के दौरान कार को न्यूट्रल गियर में डाल दें और क्लच से पैर हटा लें. ये भी पढ़ें- Sourav Joshi Mercedes Benz Video: क्या E20 पेट्रोल से कम होता है मर्सिडीज-बेंज का माइलेज, सौरव जोशी के दावे पर कंपनी ने दिया ये जवाब

विज्ञापन

ढलान पर क्लच नहीं, हैंडब्रेक का करें इस्तेमाल

 ढलान पर क्लच नहीं, हैंडब्रेक का करें इस्तेमाल5 / 7

ढलान वाली जगह पर कार रोकने के लिए कई लोग क्लच और एक्सीलेटर का उपयोग करते हैं. यह तरीक क्लच के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में कार को रोकने के लिए हैंडब्रेक का उपयोग करना सही माना जाता है.

चढ़ाई पर क्लच पकड़कर कार न रोकें

चढ़ाई पर क्लच पकड़कर कार न रोकें6 / 7

पहाड़ी रास्तों पर जाम की स्थिति में कई ड्राइलर्स क्लच और एक्सीलेटर को आधा दबाकर कार को पीछे जाने से रोकते हैं. ऐसा करने से भी क्लच प्लेट पर लगातार प्रेशर पड़ता है और उसकी उम्र कम हो जाती है. ये भी पढ़ें- बारिश में पेड़ गिरने से कार खराब हुई तो कैसे मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम, जान लें तरीका

विज्ञापन

इन आदतों से बढ़ेगी क्लच की लाइफ

इन आदतों से बढ़ेगी क्लच की लाइफ7 / 7

हाफ क्लच से बचें, जाम में न्यूट्रल गियर का इस्तेमाल, क्लच पर पैर टिकाकर न रखें और ढलान या चढ़ाई पर सही तकनीक अपनाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन