Used Cars: इन दिनों देश में पुराने टू-व्हीलर्स और कारों का मार्केट काफी बड़ा हो चुका है। बहुत से ऐसे लोग जो नई कार नहीं खरीद सकते, कम पैसों में पुरानी कार खरीद रहे हैं। यही कारण है कि देश की तमाम बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी सैकंड हैंड कारों के व्यापार में उतर आई हैं।
मारुति सुजुकी और महिन्द्रा ने तो बाकायदा इसके लिए एक पूरी यूनिट ही लॉन्च भी कर दी है। मारुति सुजुकी की सहयोगी कंपनी Maruti Suzuki True Value Store पर मारुति की ही सैकंड हैंड कारें खरीदी और बेची जाती हैं। इसी तरह महिन्द्रा ने भी Mahindra First Choice की चेन शुरू की है। यह पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करती हैं। आप इन दोनों कंपनियों का प्रयोग करते हुए अपने नजदीकी क्षेत्र में ही मार्केट से काफी सस्ती रेट पर सैकंड हैंड कार या यूज्ड कार खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2 हजार रुपए में घर ले जाएं यह EV स्कूटर, मात्र 4 सेकंड में पकड़ता है 85 की स्पीड
कैसे काम करता है Maruti Suzuki True Value Store
यह कंपनी नई कारों पर अपने ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर की सुविधा देती है। इस तरह एक्सचेंज में आई हुई पुरानी कारों को कंपनी पूरी तरह से चेक कर, उनकी जरूरी मरम्मत कर मार्केट में बेचती है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार मारूति सुजुकी ट्रू वैल्यू स्टोर पर आप काफी कम कीमत पर बिल्कुल नई जैसी पुरानी कारें खरीद सकते हैं।
ऐसा खरीद सकते हैं Mahindra First Choice से पुरानी कार
महिन्द्रा फर्स्ट च्वॉइस भी ग्राहकों को पुरानी कार खरीदने और बेचने की सुविधा देती है। यहां पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर के तहत आने वाली कारों को बेचती है। साथ ही कंपनी के डीलर भी यहां पर कारों को बेचते हैं। यहां पर आप अपने बजट के अनुसार कार सर्च कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Alto K10 S CNG लॉन्च, देगी 34km की माइलेज, पेट्रोल का खर्चा नहीं, कीमत भी कम
क्या फायदे हैं यहां से Used Cars खरीदने के
यदि आप मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू स्टोर या महिन्द्रा फर्स्ट च्वॉइस से सैकंड हैंड कार खरीदते हैं तो इसके कई फायदे हैं।
- सबसे पहला फायदा यही कि कार पर आपको गारंटी मिलती है कि वह पूरी तरह से लीगल है। आप विश्वास कर सकते हैं कि जो कार आपने खरीदी हैं, वह चोरी की नहीं है।
- दूसरा फायदा है कि दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को जरूरी असिस्टेंस भी उपलब्ध करवाती हैं ताकि ग्राहक अनावश्यक परेशानियों से बच सकें।
- इन दोनों ही जगहों से खरीदी गई कार पर आपको मेंटिनेंस सपोर्ट भी मिलता है जो कि संभवतया दूसरी जगहों पर नहीं मिलें।
- यहां से कई बार आपको बहुत अच्छी कंडीशन की कार आधी से भी कम कीमतों पर भी मिल सकती हैं।
- दोनों ही कंपनियां ईजी फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराती हैं।
यह भी पढ़ें: Horwin Senmenti 0: सिंगल चार्ज में चलेगा 300 km, टॉप स्पीड होगी 200kmph, जानिए बाकी फीचर्स भी
सैकंड हैंड कार खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
आप जब भी पुराना वाहन खरीदें तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से आप किसी समस्या में नहीं पड़ते और आपको एक अच्छा वाहन भी मिल जाता है। जानिए क्या हैं ये बातें
- आप Used Cars कहीं से भी खरीदें, सबसे पहले उसे जांच लें कि वह कितने वर्ष पुरानी है, कितनी चली है, उसकी हिस्ट्री क्या है और उसकी कंडीशन कैसी है।
- कार का ट्रायल जरूर लें। ट्रायल के लिए अपने साथ अपने किसी जानकार कार मैकेनिक को ले जाएं। उस मैकेनिक को कार दिखा कर उसकी सलाह लें।
- जब भी आप कार खरीदें तो उसके सभी डॉक्यूमेंट्स जरूर लें। यह आपको बाद में सभी तरह की फालतू समस्याओं से बचाएगा।
- पुरानी कार का पेमेंट हमेशा चेक से या यूपीआई से करें। कभी भी कैश पेमेंट न करें। साथ ही इसके लिए आवश्यक सभी कानूनी कार्यवाही भी जरूर पूरी करें।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines