Swift और Celerio समेत Maruti की इन 7 कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें फुल डिटेल

maruti cars, cars under 10 lakhs, auto news, discount

maruti cars

विज्ञापन

Maruti Cars: इंडियन कार मार्केट में जहां 1 अप्रैल से बीएस 6 इंजन नॉर्म्स लागू होने पर लगभग सभी कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं इस बीच मारुति सुजुकी अपनी सात मॉडलों पर भारी-भरकम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी सबसे अधिक बिकने वाली कार में से एक Maruti Alto K10 पर 59,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

कैश और कॉरपोरेट डिस्काउंट

जानकारी के मुताबिक दिए जा रहे डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। जैसे Maruti Alto K10 की बात करें तो कंपनी इस पर 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 4000 रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।

Advertisment

31 मई तक के लिए लागू

कंपनी अपनी धांसू एसयूवी कार Maruti Brezza और Maruti Ertiga को छोड़कर अन्य कारों पर डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Maruti Suzuki S Presso पर 54,000 हजार रुपये का डिस्काउंट है। जिसमें 35,000 रुपये कैश, 15,000 रुपये एक्सचेंज और 4000 रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। फिलहाल यह डिस्काउंट 31 मई तक के लिए लागू है। आगे के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Maruti Suzuki Discount Offers Discounts May 2023

  • Alto K10            Rs 59,000
  • Celerio              Rs 54,000
  • Eeco                 Rs 29,000
  • S Presso           Rs 54,000
  • Wagon R          Rs 54,000
  • Maruti Swift     Rs 54,000
  • Maruti Dzire     Rs 10,000
  • Maruti Brezza   NIL
  • Maruti Ertiga   NIL

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ