अगर आपकी कार BS-6 इंजन वाली है, तो जल्द ही आपको बड़ी राहत मिल सकती है. केंद्र सरकार पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाल करने की तैयारी कर रही है. इसके मुताबिक नई BS6 गाड़ियों के लिए हर साल PUC बनवाने की जरूरत नहीं होगी. अगर ये नियम लागू हो जाता है, तो लाखों वाहन मलिकों को बार-बार पॉल्यूशन सेंटर जाने से छुटकारा मिल सकता है.
BS6 गाड़ियों के लिए क्या है नया?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें प्रस्ताव दिया गया है कि 6 साल तक पुराने BS6 निजी वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी जाए यानी गाड़ियों का पाल्यूशन टेस्ट हर साल कराने की जरूरत नहीं होगी.
उम्र के हिसाब से कैसे बदलेंगे नियम?
ड्राफ्ट के मुताबिक, BS6 वाहनों के लिए उनकी उम्र के आधार हिसाब से अलग-अलग नियम दिए गए हैं.
- 6 साल तक पुराने BS6 वाहनों का पॉल्यूशन टेस्ट हर 3 साल में एक बार कराया जाएगा.
- 6-10 साल पुराने BS6 वाहनों का PUC सर्टिफिकेट हर साल रिन्यू कराना होगा.
- 10 साल से ज्यादा पुराने BS6 वाहनों के लिए 6 साल में सर्टिफिकेक रिन्यू कराने की पेशकर रखी है.
ये भी पढ़ें- 2026 Maruti Brezza का कौन-सा वैरिएंट है सबसे ज्यादा पैसा वसूल? LXI से ZXI Plus तक जानें फर्क
पुरानी गाड़ियों पर होंगे सख्त नियम
जहां BS6 गाड़ियों को राहत देने की तैयारी है, वहीं पुराने वाहनों के लिए नियम और सख्त किए जाने की पेशकश की गई है. जैसे BS4 वाले सभी वाहनों के लिए हर 6 महीनें में PUC सर्टिफिकेट रिन्यू कराना जरूरी होगा. वहीं BS1, BS2 और BS3 मानक वाले वाहनों को हर 3 महीने में पॉल्यूशन टेस्ट कराना होगा.
आखिर क्या होता है BS6?
BS यानी भारत स्टेज, देश में लागू वाहन उत्सर्जन मानक हैं. इनका मकसद वाहनों से निकलने वाले प्रदुषण को कम करना है. इसके तहत कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजननाइट्रोजन ऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन और पार्टिकुलेट मैटर जैसे तत्वों का निरीक्षण रखा जाता है.
भारत में अप्रैल 2020 से BS6 मानक लागू हैं. खास बात ये है कि देश ने BS5 चरण को छोड़कर सीधे BS6 अपनाया था, ताकि प्रदूषण को तेजी से कम किया जा सके. BS6 वाली गाड़ियां कम सल्फर वाले फ्यूल का इस्तेमाल करती हैं और पुराने मॉडल की तुलाना में कम प्रदूषण फैलाती हैं.
अभी लागू नहीं हुआ है नया नियम
फिलहाल ये केवल एक ड्राफ्ट प्रस्ताव है. सरकर ने इस लोगों और संबंधित पक्षों से सजेशन और आपत्तियां मांगी हैं.सभी सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें- बारिश में कार के शीशों पर जम गई धुंध? AC या डिफॉगर सबसे तेज कौन हटाएगा फॉग?
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines