Bounce Infinity E1 लिमिटेड एडिशन की भारत में एंट्री, देगी 85KM तक की रेंज!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Bounce Infinity E1 Launch Price in India: पेट्रोल की ऊंची कीमतों की वजह से अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में लगातार हो रही बढ़ोतरी से दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट पेश कर रही हैं।
इस सेक्टर में आपको किफायती से लेकर महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलेंगे, जिनमें अब बाउंट इंफिनिटी ई1 का लिमिटेड एडिशन भी शामिल हो गया है जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम है। आइए बाउंस इन्फिनिटी ई1 लिमिटेड एडिशन की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 47,499 रुपये है। वहीं, अगर आप इसका टॉप वेरिएंट लेना चाहते हैं तो ये आपको 96,799 रुपये की कीमत में मिल जाएगा।
कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर 85 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। वहीं, अगर इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो यह स्कूटर 65 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम में इसके फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिसके साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इसके सस्पेंशन सिस्टम में स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सिस्टम दिया गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिए गए फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल क्लॉक, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, पुश बटन स्टार्ट, जियो फेंसिंग, एंटी थेफ्ट अलार्म, क्रूज कंट्रोल, ईबीएस, ड्रैग मोड, 2 ड्राइव मोड, लोकेशन ट्रैकिंग शामिल हैं। टो अलर्ट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, लो-बैटरी इंडिकेटर जैसे शानदार फीचर मिलते हैं।
बाउंस इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में ओकिनावा आईप्रेज़ प्लस और एम्पीयर मैग्नस प्रो जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को कड़ी टक्कर देता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: