बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने खरीदी 90 लाख की Range Rover Velar, देखें तस्वीरें 

Kriti Kharbanda

Kriti Kharbanda

विज्ञापन
Kriti Kharbanda: सिने अभिनेता अकसर अपनी महंगी कारों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इस बार एक्ट्रेस कृति खरबंदा अपनी कार को लेकर इंटरनेट पर छाईं हुई हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में वह Land Rover की नई एसयूवी Range Rover Velar की डिलीवरी लेते दिख रही हैं।

कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलती है

Range Rover Velar में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन है। जो 5000 rpm देता है और 246 bhp की पावर रखता है। यह दमदार इंजन करीब 365 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ऑफ रोडिंग व सिटी के लिए बेस्यट यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलती है।
कार की टॉप स्पीड 217 kmph है

कार की टॉप स्पीड 217 kmph है। कार 7.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कार शुरूआती कीमत 89.41 लाख रुपये एक्स-शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। कार में बड़े 20 इंच के अलॉय व्हील, LED डे-टाइम रनिंग लैंप, टर्न इंडिकेटर्स, हेडलैंप, हाई-बीम असिस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, ब्लैक कंट्रास्ट रूफ के साथ आती है। कार में 14-वे ड्राइवर मेमोरी फ्रंट सीट्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 3डी सराउंड कैमरा आदि फीचर्स हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ