Maruti Fronx: लॉन्च से पहले ही 15000 बुकिंग, माइलेज के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, जानें कीमत

maruti suzuki fronx, maruti cars, suv cars
विज्ञापन

Maruti Fronx: मारुति सुजुकी इंडियन कार मार्केट में अपनी किफायती कारों और हाई माइलेज परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। अप्रैल माह में कंपनी की नई SUV Fronx के लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले इस दमदार कार की माइलेज और फीचर्स के बारे में जानकारी लीक हुई है। अनुमान है कि यह कार शुरूआती कीमत 8 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।

21 KMPL की धमाकेदार माइलेज देगी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Fronx में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो 21 KMPL की माइलेज देगा। कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमेटिक इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। लॉन्च से पहले ही कार की 15 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

 LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट

Maruti Suzuki Fronx को कंपनी की भविष्य की स्पोर्टी कार के रूप में पेश किया गया है। कार की खासियत है कि इसमें नया एलॉय व्हील जो जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन में आता है। इसमें फुल  LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। वहीं, हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है।

कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक और 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो HD डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसमें 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट,  ग्रेंडीयर ग्रे, अर्थ एन ब्राउन, अर्थएन ब्राउन प्लस ब्लूइश ब्लैक, ओपूलेंट रेड ओपूलेंट रेड प्लस ब्लूइश ब्लैक, स्प्लेंडेड सिल्वर , स्प्लेंडेड सिल्वर प्लस ब्लूइश ब्लैक समेत कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ