BMW S 1000 RR: इंडियन मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक का एक अलग ही सेगमेंट है। लगभग हर कंपनी इस सेगमेंट में अपनी भागीदारी रखती है। अपनी यूनिक और शानदार लुक्स वाली बाइक्स के लिए मशहुर बीएमडब्ल्यू की इस सेगमेंट में एक बाइक है BMW S 1000 RR. यह बाइक देखने में जितनी डैशिंग है इसका इंजन उतना ही जानदार।
पावरफुल इंजन सड़क पर देता है चीते से रफ्तार
BMW S 1000 RR में 999 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। जो 212.91 PS की पावर जेनरेट करता है और करीब 113 Nm की पीक टॉर्क देता है। 200 पीएस से अधिक पावर क्षमता होने के चलते सड़क पर यह चीते की रफ्तार से सरपट दौड़ती है।
BMW S 1000 RR
हाई पावर बाइक की माइलेज 15.62 Kmpl
इस हाई पावर बाइक की माइलेज 15.62 Kmpl है। इस बाइक में सेफ्टी के लिए डबल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और इसमें ट्यूबलेस टायर हैं। कंपनी की यह super sports बाइक है जो aerodynamic डिजाइन में बनाई गई है। यह बाइक शुरूआती कीमत 20.25 से 24.45 लाख रुपये एक्स शोरूम पर बाजार में उपलब्ध है।
मोटरसाइकिल पर बेहद स्लीक और शार्प बॉडीवर्क
इसमें बेहद स्लीक और शार्प बॉडीवर्क किया गया है। इसमें twin-LED हैंडलैंप्स हैं। इसमें रियर में टर्न इंडिकेटर हैं। इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ, 6.5-इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। जिससे इसे स्टाइलिश लुक मिलता है। सड़क पर चलते हुए लोग इसे मुड़-मुड़कर देखते हैं।
45 mm के यूएसडी फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन
इसमें एक ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम, सबफ्रेम और डब्ल्यूएसबीके स्विंगआर्म दिया गया है। इसमें स्लाइड कंट्रोल फंक्शन और ब्रेक स्लाइड असिस्ट है। इसके 45 mm के यूएसडी फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर झटकों से बचाते हैं। बाइक का मार्केट में मौजूद Kawasaki Ninja ZX-10R, Honda CBR1000RR-R और Ducati Panigale V4 से मुकाबला है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines