---विज्ञापन---

BMW S 1000 RR: डैशिंग लुक्स और जानदार इंजन, युवाओं के दिलों पर राज करती है ये super sports बाइक, जानें कीमत

  BMW S 1000 RR: इंडियन मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक का एक अलग ही सेगमेंट है। लगभग हर कंपनी इस सेगमेंट में अपनी भागीदारी रखती है। अपनी यूनिक और शानदार लुक्स वाली बाइक्स के लिए मशहुर बीएमडब्ल्यू की इस सेगमेंट में एक बाइक है BMW S 1000 RR. यह बाइक देखने में जितनी डैशिंग है […]

 

BMW S 1000 RR: इंडियन मार्केट में स्पोर्ट्स बाइक का एक अलग ही सेगमेंट है। लगभग हर कंपनी इस सेगमेंट में अपनी भागीदारी रखती है। अपनी यूनिक और शानदार लुक्स वाली बाइक्स के लिए मशहुर बीएमडब्ल्यू की इस सेगमेंट में एक बाइक है BMW S 1000 RR. यह बाइक देखने में जितनी डैशिंग है इसका इंजन उतना ही जानदार।

---विज्ञापन---

पावरफुल इंजन सड़क पर देता है चीते से रफ्तार 

BMW S 1000 RR में 999 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। जो 212.91 PS की पावर जेनरेट करता है और करीब 113 Nm की पीक टॉर्क देता है। 200 पीएस से अधिक पावर क्षमता होने के चलते सड़क पर यह चीते की रफ्तार से सरपट दौड़ती है।

BMW S 1000 RR

BMW S 1000 RR

हाई पावर बाइक की माइलेज 15.62 Kmpl

इस हाई पावर बाइक की माइलेज 15.62 Kmpl है। इस बाइक में सेफ्टी के लिए डबल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और इसमें ट्यूबलेस टायर हैं। कंपनी की यह super sports बाइक है जो aerodynamic डिजाइन में बनाई गई है। यह बाइक शुरूआती कीमत 20.25 से 24.45 लाख रुपये एक्स शोरूम पर बाजार में उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

मोटरसाइकिल पर बेहद स्लीक और शार्प बॉडीवर्क 

इसमें बेहद स्लीक और शार्प बॉडीवर्क किया गया है। इसमें twin-LED हैंडलैंप्स हैं। इसमें रियर में टर्न इंडिकेटर हैं। इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ, 6.5-इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। जिससे इसे स्टाइलिश लुक मिलता है। सड़क पर चलते हुए लोग इसे मुड़-मुड़कर देखते हैं।

45 mm के यूएसडी फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन

इसमें एक ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम, सबफ्रेम और डब्ल्यूएसबीके स्विंगआर्म दिया गया है। इसमें स्लाइड कंट्रोल फंक्शन और ब्रेक स्लाइड असिस्ट है। इसके 45 mm के यूएसडी फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर झटकों से बचाते हैं। बाइक का मार्केट में मौजूद Kawasaki Ninja ZX-10R, Honda CBR1000RR-R और Ducati Panigale V4 से मुकाबला है।

---विज्ञापन---
First published on: May 03, 2023 11:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola