सर्दियों में अपनी बाइक का कूलेंट रखें फुल, ये गलती बढ़ा सकती है आपका खर्च

Bike maintenance tips in hindi: सर्दियों में हमें अपनी बाइक किसी Shade के नीचे park करनी चाहिए। खुले में ठंड के चलते बाइक के इंजन ऑयल और बैटरी पर असर पड़ता है।

bike maintenance tips in hindi bike care tips winter bike care how to maintain a bike in winter

bike maintenance tips

Bike maintenance tips in hindi: सर्दियों में हमें अपने टू व्हीलर्स का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड में बाइक या स्कूटर Heat होने पर उसकी माइलेज कम हो जाती है और सर्विस कॉस्ट बढ़ने का खतरा बना रहता है। अगर हम टू व्हीलर मेंटेनेंस की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो बाद में होने वाले इस खर्च को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

इंजन कूलिंग सिस्टम है इम्पोर्टेन्ट

गर्मियों की तरह सर्दियों में भी हमें अपनी बाइक को ज्यादा गर्म नहीं होने देना। बाइक में पड़ने वाले कूलेंट या एंटीफ्रीज को रेगुलर चेक करें। कम होने पर इसका टॉपअप कर सकते हैं या सर्विस के दौरान मैकेनिक को इसे पूरा करने को बोलें। दरअसल, कूलेंट इंजन कूलिंग सिस्टम सही से चलने में मदद करता है।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें Bike maintenance tips

बाइक की माइलेज कैसे बढ़ाएं 

सर्दियों में बाइक की सर्विस करवाने में Delay न करें। इंजन ऑयल कम होने पर बाइक के पार्ट्स पर दबाव पड़ता है। जिससे बाइक की माइलेज कम हो जाती है। इसके अलावा इंजन ऑयल ज्यादा कम होने पर बाइक अचानक बंद होने की परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

बैटरी को न होने दें डाउन

सर्दियों में हमें अपनी बाइक की बैटरी का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए बाइक को खासकर रात के समय किसी Shade के नीचे park करें। खुले में ठंड के चलते बाइक की बैटरी डाउन होने का डर रहता है। इसके अलावा रोजाना सुबह जब हम बाइक स्टार्ट करें तो कोशिश करें की उसे Kick मारकर शुरू करें। सुबह एक बार किक स्टार्ट करने के बाद जब बैटरी चार्ज हो जाए तो दिनभर सेल्फ बटन का आसानी से यूज कर सकते हैं।

बाइक को वॉश करें

सर्दियों में हमें अपनी बाइक को साफ करने में आलस नहीं करना चाहिए। बाइक में चलते हुए मिट्टी, कीचड़ लग जाती है, कई बार इंजन में से निकलने वाले ऑयल या लुब्रीकेंट गिरने से मिट्टी ओर चिपक जाती है। ऐसे में बाइक को रेगुलर साफ करें। इसके अलावा चेन आदि पार्ट्स में लुब्रीकेंट या ग्रीस का यूज करें। लगातार चलने से इनमें नमी खत्म हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ