मार्च महीने में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे है यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। डीलरशिप पर अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है जिसे हर हाल में 31 मार्च तक क्लियर करना जरूरी है।
Citroen Aircross
सिट्रोन एयरक्रॉस पर इस महीने 1.75 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। लेकिन यह डिस्काउंट पुराने स्टॉक पर उपलब्ध है। एयरक्रॉस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से 14.55 लाख रुपये के बीच है।
इंजन की बात करें तो इस एसयूवी पर 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस गाड़ी में काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है। इसके बूट में भी कफी अच्छी जगह मिल जाती है।
Kia Carens
अगर आप इस महीने किआ कारेंस खरीदते हैं तो आप इस महीने काफ़ी बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस गाड़ी के MY2024 मॉडल्स पर आप बड़ी बचत का फायदा उठा सकते हैं। कैरेन्स के पिछले साल वाले वेरिएंट पर 1.60 रुपये लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
वहीं, इसके डीजल वेरिएंट पर एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। जबकि इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 96,000 रुपये तक का ऑफर मिल सकता है। किआ कैरेन्स के MY2025 मॉडल्स पर भी अच्छे डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
Kia Seltos
मार्च महीने में किआ Seltos पर भी काफी अच्छी डील दी जा रही है।सेल्टॉस के MY2024 मॉडल पर जबरदस्त ऑफर उपलब्ध दिया जा रहा है। सेल्टॉस के 2024 मॉडल के 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 1.89 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसके 1.5 लीटर डीजल वेरिएंट पर 1.84 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इस एसयूवी के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट पर 96,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, अगर आप MY2025 मॉडल लेना चाहते हैं, तो 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 55,000 रुपये और 1.5 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 52,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
Kia Sonet
किआ सॉनेट एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इस महीने इस गाड़ी पर भी बड़ी बचत आप कर सकते हैं। सॉनेट के MY2024 मॉडल्स पर 1.64 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 1.42 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा पेट्रोल वेरिएंट पर 83,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
सॉनेट के MY2025 मॉडल में डीजल वेरिएंट पर 51,000 रुपये तक का और टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स पर 44,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: नए इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर को टक्कर देगी नई होंडा शाइन 100, जानें कीमत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines