Best-selling scooter: भारत में स्कूटरों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अब नए-नए मॉडल आने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों के पास भी ज्यादा ऑप्शन हो गये हैं। सेल्स रिपोर्ट्स के आधार पर बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 3 स्कूटरों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। अब ऐसे में अगर आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
Honda Activa
पिछले महीने होंडा एक्टिवा की 1,66,739 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने एक्टिवा स्कूटर की 1,45,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में इस बार इस स्कूटर की 7,021 कम यूनिट्स बिकी हैं। बिक्री गिरने के बाद भी यह स्कूटर भारत में सबसे ज्यादा बिकता है। हाल ही में होंडा ने नए एक्टिवा को बाजार में उतारा है जिसमें 109.51cc का सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन लगा है जो अब OBD2B compliant है, इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है और माइलेज में भी इजाफा होता है।
यह इंजन 5.88 kW की पावर और 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। फ्यूल बचाने के लिए स्कूटर में आइडलिंग स्टॉप सिस्टम (Idling stop system) दिया गया है। होंडा का ये इंजन पहले ही अपनी दमदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। होंडा एक्टिवा की एक्स–शोरूम कीमत 80,950 रुपये से शुरू होती है।
TVS Jupiter
पिछले महीने टीवीटीएस जुपिटर की जबरदस्त बिक्री ने सबुई को चौका दिया है। इस बार होंडा एक्टिवा को भी इस स्कूटर ने कड़ी टक्कर दे डाली है। पिछले महीने जुपिटर की 1,07,847 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि बीते साल जुपिटर की सिर्फ 74,225 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बार कंपनी ने इस स्कूटर की 33,622 यूनिट्स ज्यादा बेचीं हैं। इतना ही नहीं इस स्कूटर की YOY ग्रोथ 45.30% बढ़ गई। इंजन की बात करें तो नए Jupiter110 स्कूटर में अब नया इंजन लगा दिया है।
इस स्कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है और 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है। Jupiter 110 की एक्स -शोरूम कीमत 73,700 रुपये है।
Suzuki Access
सुजुकी का एक्सेस 125 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है लेकिन ओवरआल यह बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर है पिछले महीने इस स्कूटर की 54,587 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 55,386 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इंजन की बात करें तो नए सुजुकी एक्सेस 125 में 124cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 8.4bhp की अधिकतम पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी ने स्कूटर के इंजन को पहले से इम्प्रूव किया है, जिससे परफॉरमेंस के साथ फ्यूल की भी बचत होगी। एक्सेस 125 की कीमत 81,700 रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines