आजकल 4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट SUV लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. इन गाड़ियों में अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस, SUV जैसा लुक, बेहतर फीचर्स और बड़ी SUVs के मुकाबले कम कीमत मिलती है. लेकिन परिवार के लिए कार खरीदते समय सिर्फ लुक और फीचर्स ही नहीं, बल्कि बूट स्पेस भी काफी मायने रखता है. अगर आपके लिए सामान रखने की ज्यादा जगह जरूरी है, तो ये 5 कॉम्पैक्ट SUV आपके काम की हो सकती हैं.
Skoda Kylaq- सबसे बड़ा 446 लीटर बूट
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस Skoda Kylaq में मिलता है. इसमें 446 लीटर का बूट स्पेस दिय गया है. SUV में 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 113 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है.
Kia Syros- 390 लीटर बूट स्पेस
Kia Syros भी ज्यादा सामान रखने वालों के लिए अच्छा विकल्प है. इसमें 390 लीटर का बूट स्पेट मिलता है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118.3 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 114.4 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. इसकी शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये है.
Tata Nexon- 382 लीटर का बूट
Tata Nexon भारत की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में शामिल है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल AMT और DCT जैसे विकल्प दिए गए हैं. नेक्सॉन में 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें- बजट में 5-स्टार सेफ्टी! ये कारें हादसे में बनेंगी मजबूत ढाल, कीमत सिर्फ 5.59 लाख रुपये से शुरू
Hyundai Venue- 375 लीटर की जगह
Hyundai Venue भी इस सेगमेंट की जानीमानी SUV है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं. कार में 375 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है.
Mahindra XUV 3XO- 364 लीटर बूट स्पेस
Mahindra XUV 3XO भी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत विकल्प है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल के दो ऑप्शन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. इसका डीजल इंजन 300nm तक का टॉर्क देता है. इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और इसकी शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये है.
ज्यादा सामान के लिए कौन सी SUV बेहतर?
अगर आपकी पहली प्राथमिकता बड़ा बूट स्पेस है तो Skoda Kylaq इस लिस्ट में सबसे आगे है. इसके बाद Kia Syros और Tata Nexon अच्छे विकल्प हैं. वहीं Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO भी परिवार के इस्तेमाल के लिए उपयोगी कॉम्पैक्ट SUVs हैं. गाड़ी खरीदने से पहले अपने बजट के साथ बूट स्पेस, इंजन और जरूरत के हिसाब से फीचर्स की तुलना करना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारें, 1 लीटर पट्रोल में मिलेगी 28 किमी तक की रेंज!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
8 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
9 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines