Best CNG Cars: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम सातवें आसमान पर है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कंपनियां अब इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को पेश कर रही है। इन गाड़ियों को प्रयोग करने से एक तो पेट्रोल डीजल की टेंशन तो खत्म है ही, साथ में CNG व्हीकल्स में रेंज भी दमदार मिलती है। भारतीय बाजार में वैगनआर सीएनजी, ऑल्टो 800 सीएनजी, अर्टिगा सीएनजी, सिलेरियो सीएनजी समेत कई लोकप्रिय कारें है, तो चलिए आज की खबर में हम बेस्ट CNG कारों के बारे में बताते है।
और पढ़िए –Kia Seltos: किआ सेल्टॉस का तहलका जारी, सेल का बनाया नया रिकॉर्ड, जानें खूबियां
1. Maruti Swift CNG
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने कुछ दिन पहले ही स्विफ्ट सीएनजी कार को पेश किया है। आपको बता दें कि यह कार बाजार में दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इन कारों में Swift VXI CNG जिसकी कीमत 7.77 लाख रुपये है, जो कि एक्स शोरूम प्राइस है और दूसरा वेरिएंट Swift ZXI CNG है, जिसकी कीमत 8,45,000 के लगभग है, ये भी एक एक्स शोरूम प्राइस है। मारुति की सबसे लोकप्रिय हैचबैक स्विफ्ट का यह CNG मॉडल स्विफ्ट S-CNG के नाम से बाजार में आया है। इस कार की सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी और रियर कैमरा जैसी कई आधुनिक सुविधाएं इसमें है। स्विफ्ट S-CNG की लंबाई की बात करें तो यह 3845mm लंबी 1530mm ऊचीं और 1735mm चौड़ी है।
2. Maruti Suzuki Alto CNG
मारुति ऑल्टो 800 सीएनजी वेरिएंट भी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसकी शुरुआती कीमत 5,02,000 रुपये है , जो कि एक एक्स शोरूम प्राइस है। इस कार की माइलेज की बात करे तो को ARAI द्वारा प्रमाणित तथ्य है कि ये मारुति ऑल्टो 800 सीएनजी 31.59 किलोमीटर Per kg का माइलेज देने में सक्षम है।
और पढ़िए –Maruti Suzuki Swift CNG: लॉन्च हुई मारुति सुजुकी की Swift का CNG मॉडल, जानें कीमत और माइलेज
3. Maruti WagonR CNG
Maruti WagonR दो वेरिएंट Maruti WagonR Lxi CNG और WagonR Lxi Opt CNG में बाजार में उपलब्ध है। Maruti WagonR Lxi CNG की कीमत 6.42 लाख के आसपास है। मारुति वैगनआर सीएनजी की माइलेज की बात करें तो यह 34.05 km/kg है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
7 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines