अगर आप भी चलाते हैं CNG कार, तो जानलेवा साबित हो सकती हैं ये गलतियां
सीएनजी कार इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होता है वरना यह आगे चलकर काफी जानलेवा भी साबित हो ससकता है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

CNG Car Safety: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने काफी लोगों को सीएनजी कारों की ओर रुख करने के लिए मजबूर किया है। ईंधन के रूप में सीएनजी न सिर्फ सस्ती पड़ती है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। हम सभी जानते हैं कि सीएनजी कारें पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में बेहतर माइलेज देती हैं। सीएनजी से चलने वाली कारें हाइब्रिड कारें हैं जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकती हैं।
लेकिन जब बात सेफ्टी की आती है तो ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि सीएनजी कार इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होता है वरना यह आगे चलकर काफी जानलेवा भी साबित हो ससकता है। यहां हम आपको सीएनजी कारों को इस्तेमाल को लेकर कुछ बेसिक जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं।

स्मोक न करें
CNG कार में कभी भी स्मोक न करें, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। जरा सी भी अगर लीकेज हुई कार में आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा।
CNG Mode पर स्टार्ट न
अपनी सीएनजी कार को कभी भी CNG Mode पर स्टार्ट न करें ऐसा करने से इंजन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए हमेशा पेट्रोल मोड पर गाडी स्टार्ट करें।
CNG भरवाने से पहले से, कार को बंद कर दे और उसके बाद सभी पैसेंजर्स को भी बाहर निकलने के लिए कहें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो CNG ठीक से नहीं भर पाएगी।
CNG भरवाते समय फोन पर बात न करें, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अपने फोन को या तो बंद कर दें या फ्लाइट मोड पर करें।
CNG कार को कभी भी लो लेवल फ्यूल पर न चलायें, ऐसा करने से वाल्व पर प्रेशर पड़ता है और इंजन डैमेज हो सकता है। इसलिए फ्यूल की मात्रा सही होने जरूरी है।
ड्राइविंग के दौरान अगर आपकी CNG कार में लीकेज की समस्या आ रही है तो तुरंत कार को किसी सेफ जगह पर ले जायें और इंजन बंद कर दें।
अगर आप अपनी कार में CNG किट लगवाने जा रहे हैं तो किसी authorized जगह से ओरिजिनल किट ही इंस्टाल करवाएं। सस्ते के चक्कर में न पड़ें ऐसा करने से बाद में भारी नुकसान उठाना पद सकता है।
CNG कार में लोकल जगह से एक्सेसरीज बिलकुल न लगवाएं,क्योंकि यह वायरिंग का मामला है और अगर गलती से कोई कमी रह गई तो आगे चलकर यह खतरनाक साबित हो सकता है।
CNG कार चलाने से पहले CNG किट इंस्टालेशन गाइड जरूर पढ़ें, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.