हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इन बाइक्स में मिलती हैं सबसे आरामदायक सीट, कीमत भी आपके बजट में

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसकी सीट आरामदायक हो और डेली यूज के लिए परफेक्ट हो तो यहां हम आपके लिए 100cc से लेकर 125cc इंजन वाली 3 बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं और ये आपके बजट में ही फिट होंगी ..

विज्ञापन

देश में 100cc से लेकर 125cc इंजन वाली बाइक्स का बाजार काफी बड़ा है। कई अच्छे ऑप्शन इस समय ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। जिसकी जैसी जरूरत वैसा मॉडल को चुन सकते हैं। लेकिन अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसमें आपको आरामदायक सीट मिले और लम्बी दूरी पर थकान ना हो तो यहां हम आपको तीन सबसे बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Bajaj Freedom

  • इंजन: 125cc
  • कीमत: 1.10 लाख से शुरू

बजाज फ्रीडम एक किफायती पेट्रोल और CNG से चलने वाली बाइक है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है। बाइक में कई खूबियां दी गई हैं लेकिन इसकी लंबी और आरामदायक सीट इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। इसमें 125cc कइंजन दिया है, जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह अकेला ऐसा इंजन है, जो CNG+ पेट्रोल पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक फ्रीडम 125 में 2लीटर का फ्यूल टैंक और  2kg का CNG सिलेंडर दिया है। राइडर्स की सुविधा के लिए इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर, हैंडलबार पर CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट, सबसे लंबी सीट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Honda Shine 100

  • इंजन: 100cc
  • कीमत: 66,900 रुपये

होंडा शाइन 100 एक बेहद किफायती बाइक है।  इसकी एक्स-शोरूम कीमत  66,900 रुपये है। इस बाइक की सीट सॉफ्ट और लंबी है और खराब रास्तों पर यह बाइक आसानी से निकल जाती है। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जिसकी वजह से अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। बाइक का डिजाइन सिंपल है। इंजन की बात करें तो इस बाइक में 98.98 cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज देती है।

TVS Raider 125

  • इंजन:125cc
  • कीमत: 85,000 रुपये से शुरू

टीवीएस की रेडर 125 एक पावरफुल और आरामदायक बाइक है। इस बाइक में दी गई सीट बेहद आरामदायक है, इसलिए इसे चलाते समय आपको जल्दी से थकान नहीं होती और आप काफी देर तक इसकी राइड का मजा ले सकते हैं। बाइक में लगा 124.8 cc का इंजन 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक के दोनों टायर में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। इसके फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 5-इंच का TFT क्लस्टर मिलता है जोकि कई फीचर्स से लैस है। बाइक का डिजाइन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश है। बाइक की कीमत  85 हजार रुपये से शुरू होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें