बाइक खरीदना सिर्फ पसंद नहीं बल्कि समझदारी से लिया जाने वाला फाइनेंशियल फैसला होता है. कई बरा लोग अपनी पसंद की बाइक तो खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में हर महीने भारी EMI चुनाना मुश्किल हो जाता है. इस लिए एक्सपर्टस् मानते है कि किसी भी व्यक्ति की बाइक की मासिक EMI उसकी सैलरी की 10 से 15 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
20 हजार मंथली सैलरी वालों के लिए कौन-सी बाइक सही रहेगी?
अगर आपकी मंथली सैलरी करीब 20 हजार है तो कोशिश करें कि बाइक का ऑन रोड बजट 80 हजार से 1.20 लाख रुपये के बीच रहें. इस रेंज में EMI भी संभालना आसान रहता है और बाकी जरूरी खर्चों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. इस बजट में आप ये बाइक देख सकते हैं. Hero Splendor Plus, Honda Shine 100, Bajaj Platina 110, TVS Radeon, Hero HF Deluxe. ये सभी बाइक अच्छे माइलेज, कम मेंटेनेस और रोज के इस्तेमाल के लिए सही मानी जाती हैं.
30 हजार मंथली सैलरी में कौन-से विकल्प मिलेंगे?
अगर आपकी मंथली सैलरी 30 हजार है तो आप 1.20 लाख से 1.70 लाख रुपए तक की बाइक खरीदने पर विचार कर सकते हैं. इस बजट में आपको बेहतर डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और अच्छी परफॉर्मेंस वाली बाइक मिल जाती हैं. इस बजट में ये विकल्प मौजूद हैं
- Honda SP125
- TVS Raider 125
- Hero Xtreme 125R
- Bajaj Pulsar N125
- Bajaj Pulsar NS125
ये भी पढ़ें- कार को Safety Rating कैसे मिलती है? जानिए कौन करता है टेस्ट और कौन-सी हैं भारत की सबसे सुरक्षित कारें
50 हजार सैलरी वालों के लिए कौन-सी बाइक बेहतर रहेगी?
अगर आपकी सैलरी 50 हजार रुपये महीना या उससे ज्यादा है तो आप 2 लाख से 3 लाख तक की बजट की बाइक आसानी से खरीद सकते हैं. इस सेगमेंट में ज्यादा पावर, प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इस बजट में आपको ये ऑप्शन्स मिलेंगे.
- Royal Enfield Hunter 350
- TVS Apache RTR 310
- KTM Duke 250
- Bajaj Dominar 250
- Yamaha R15 V4
- Suzuki Gixxer 250
सैलरी के हिसाब से बाइक का बजट
| मासिक सैलरी | सही बाइक बजट | कुछ पॉपुलर ऑप्शन |
| 20,000 रुपये | 80,000- 1.20 लाख रुपये | Hero Splendor Plus, Honda Shine 100, Bajaj Platina 110, TVS Radeon |
| 30,000 रुपये | 1.20 लाख- 1.70 लाख रुपये | Honda SP125, TVS Raider 125, Hero Xtreme 125R, Bajaj Pulsar N125 |
| 50,000 रुपये | 2 लाख- 3 लाख रुपये | Royal Enfield Hunter 350, Yamaha R15 V4, KTM Duke 250, TVS Apache RTR 310 |
बाइक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ सैलरी देखकर बाइक खरीदना सही फैसला नहीं माना जाता. खरीदारी से पहले अपनी बचत, हर महीने होने वाले खर्च और भविष्य की वित्तीय जरूरतों को भी ध्यान में रखें. कोशिश करें कि बाइक की EMI आपकी मासिक आय के 10 से 15 प्रतिशत से ज्यादा न हो.
- कम से कम 15 से 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट करने की कोशिश करें.
- बाइक की कीमत के साथ इंश्योरेंस, सर्विस और फ्यूल का खर्च भी जोड़कर देखें.
- अगर संभव हो तो नकद भुगतान करें, इससे ब्याज का खर्च बच सकता है.
- अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक चुनें, केवल दिखावे के लिए ज्यादा महंगी बाइक खरीदने से बचें.
ये भी पढ़ें- हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान! बाइक चलाने वाले पहले जान लें नियम, न करें ये गलती
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines