हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्मॉल फैमिली के लिए बेस्ट हैं अफोर्डेबल कार, कम कीमत में फुल सेफ्टी, देखें लिस्ट

कार खरीदने का सोच रहे हैं? यहां देखें बेस्ट अफोर्डेबल फैमिली कारों की लिस्ट जिनमें मारुति, टाटा और एमजी की शानदार कारें शामिल हैं। ये कारें न सिर्फ बजट फ्रेंडली हैं बल्कि माइलेज और सुरक्षा फीचर्स के मामले में भी बेहतरीन हैं।

विज्ञापन
Credit: News 24 Graphic

Affordable small family cars: भारत में जब परिवार के लिए कार खरीदने की बात आती है, तो लोग ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो पॉकेट-फ्रेंडली हो, माइलेज अच्छा दे और सुरक्षा फीचर्स से लैस हो। परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार कंपनियां अब ऐसी गाड़ियां पेश कर रही हैं, जो बजट में भी फिट बैठती हैं और आरामदायक सफर भी देती हैं।

मारुति सुजुकी बलेनो- Maruti Suzuki Baleno

पेट्रोल कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो को सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिना जाता है।

  • इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो करीब 22 kmpl माइलेज देता है।
  • शहर में रोजाना छोटी दूरी तय करने वाले परिवारों के लिए यह बेहतरीन कार है।
  • कार के इंटीरियर में बड़ा केबिन और अच्छा बूट स्पेस मिलता है।
  • सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग, ABS, रियर एसी वेंट और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये है।

विज्ञापन

टाटा टियागो CNG- Tata Tiago CNG

अगर आपका बजट सीमित है और आप ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो टाटा टियागो CNG एक शानदार विकल्प है।

  • इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल + CNG इंजन मिलता है।
  • यह कार करीब 28–30 km/kg माइलेज देने में सक्षम है।
  • इसमें कंपनी की ट्विन-सिलेंडर तकनीक दी गई है, जिससे बूट स्पेस कम नहीं होता।
  • सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग, ABS और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

टियागो CNG की शुरुआती कीमत 6.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह उन परिवारों के लिए सही है जो कम खर्च में बेहतर माइलेज चाहते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर कार खरीदने का शानदार मौका, मिल रहे बंपर डिस्काउंट, देखें डिटेल्स

MG कॉमेट EV- MG Comet EV

जो लोग फ्यूल के झंझट से दूर रहना चाहते हैं और इलेक्ट्रिक कार अपनाना चाहते हैं, उनके लिए MG कॉमेट EV सही विकल्प है।

विज्ञापन
  • कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद यह कार चार लोगों के लिए आरामदायक स्पेस देती है।
  • इसमें लगी बैटरी एक बार चार्ज पर करीब 230 किमी की रेंज देती है।
  • होम चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह रोजाना शहर के उपयोग के लिए परफेक्ट है।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडोमीटर और हाई-टेक कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

MG कॉमेट EV की शुरुआती कीमत (सब्सिडी के बाद) 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

अगर आप अपने परिवार के लिए कार खरीदने का सोच रहे हैं तो मारुति बलेनो भरोसे और कम खर्च के लिए, टाटा टियागो CNG माइलेज और बजट फ्रेंडली ऑप्शन के लिए और MG कॉमेट EV मॉडर्न और इलेक्ट्रिक विकल्प के लिए बेस्ट कारें साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Marvel फैन के लिए गुड न्यूज, TVS राइडर का नया सुपरहीरो एडिशन लॉन्च

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola