हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

24,500 रुपये सस्ती हुई Bajaj Pulsar, अब कम कीमत में खरीदें 40HP की ये पावरफुल बाइक

पावरफुल बाइक खरीदने का सपना अब और आसान हो गया है. Bajaj Pulsar की कीमत में बड़ी कटौती हुई है, जिससे आप 24,500 रुपये तक बचा सकते हैं. जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
24,500 सस्ती हुई Pulsar NS400Z.

Pulsar NS400Z Price Drop: अगर आप लंबे समय से एक पावरफुल स्पोर्ट्स बाइक लेने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए ये सही मौका हो सकता है. Bajaj Pulsar NS400Z अब पहले से काफी सस्ती हो गई है और इसकी कीमत में अच्छी-खासी कटौती की गई है. खास बात ये है कि इस कीमत में आपको दमदार पावर और फीचर्स दोनों मिलते हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

कीमत में बड़ी कटौती

अब Pulsar NS400Z की नई कीमत 1.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. कीमत कम होने की बड़ी वजह 18% GST है, जिससे यह बाइक पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो गई है. अब यह लगभग 40 हॉर्सपावर वाली देश की सबसे सस्ती बाइक बन गई है.

24,500 रुपये तक की बचत

इस कीमत में कमी का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है. कुल मिलाकर करीब 24,500 रुपये तक की बचत हो सकती है, जिसमें सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत ही नहीं, बल्कि इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन का खर्च भी शामिल है. यानी अब इस बाइक को खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो गया है.

विज्ञापन

349cc इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस

इस बाइक में 349cc का इंजन दिया गया है, जो 40.6 हॉर्सपावर की ताकत देता है. इसका मतलब है कि बाइक तेज रफ्तार और शानदार परफॉर्मेंस दोनों देती है. साथ ही इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे इंजन ज्यादा गर्म नहीं होता और लंबी दूरी पर भी बेहतर काम करता है.

ये भी पढ़ें- बाइक इंजन में CC का क्या मतलब होता है, 90% बाइक लवर्स भी नहीं जानते!

विज्ञापन

फीचर्स में भी कोई कमी नहीं

फीचर्स की बात करें तो यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी आगे मानी जाती है. इसमें 4 राइड मोड्स दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से राइडिंग का अनुभव बदल सकते हैं. इसके अलावा क्विक शिफ्टर की मदद से बिना क्लच दबाए गियर बदला जा सकता है.

सेफ्टी और कंट्रोल का पूरा ध्यान

इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ब्रेकिंग के दौरान बाइक को संतुलित रखते हैं. इससे राइडिंग ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद हो जाती है.

विज्ञापन

स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्टाइलिश लुक

बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टेड स्क्रीन दी गई है, जिससे आप अपने फोन को कनेक्ट कर सकते हैं और कॉल या मैसेज की जानकारी पा सकते हैं. इसके अलावा रेडियल टायर्स और स्पोर्टी डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

किसके लिए है ये बाइक?

कंपनी का कहना है कि उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को कम कीमत में पावरफुल बाइक का अनुभव देना है. कुल मिलाकर, यह बाइक उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो कम बजट में तेज, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड बाइक चाहते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी में भी गर्म नहीं होगा बाइक का इंजन, बस चलाते समय ना करें ये 4 गलतियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola