भीषण गर्मी में भी गर्म नहीं होगा बाइक का इंजन, बस चलाते समय ना करें ये 4 गलतियां

गर्मी में बाइक का इंजन बार-बार गर्म हो रहा है? ये आपकी छोटी-छोटी गलतियों का नतीजा हो सकता है. समय रहते इन आदतों को नहीं बदला तो इंजन खराब होने के साथ माइलेज भी गिर सकता है.

engine overheatig
1 / 5

 

गर्मी के मौसम में बाइक चलाते वक्त अगर इंजन बार-बार गर्म होने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. खासकर ट्रैफिक में फंसने या लंबी राइड के दौरान इंजन ओवरहीट होना एक आम समस्या है, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बड़ा नुकसान कर सकती है. अगर आप रोजाना बाइक इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ आदतों को बदलकर इस परेशानी से बचा जा सकता है.(AI Generated Image)

विज्ञापन

ओवरस्पीडिंग से रखें दूरी

ओवरस्पीडिंग से रखें दूरी2 / 5

तेज रफ्तार में बाइक चलाना सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से ही नहीं, बल्कि इंजन के लिए भी नुकसानदायक होता है. लगातार ओवरस्पीडिंग करने से इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वह जल्दी गर्म हो जाता है और माइलेज भी गिरने लगता है. (AI Generated Image)

विज्ञापन

गियर बदलते समय सावधानी जरूरी

गियर बदलते समय सावधानी जरूरी3 / 5

कई लोग बाइक चलाते समय अचानक और तेजी से गियर बदलते हैं. यह आदत इंजन पर अतिरिक्त लोड डालती है और उसे ओवरहीट होने की तरफ ले जाती है. इसलिए गियर शिफ्टिंग हमेशा स्मूद और सही टाइम पर करनी चाहिए. (AI Generated Image)

ओवरलोड से बचें

ओवरलोड से बचें4 / 5

बाइक पर जरूरत से ज्यादा वजन या ट्रिपलिंग करना इंजन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा लोड की वजह से इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वह जल्दी गर्म हो जाता है. ऐसे में ओवरलोडिंग से बचना ही बेहतर है. (AI Generated Image)

विज्ञापन

धूप में पार्किंग से करें परहेज

धूप में पार्किंग से करें परहेज5 / 5

अगर आप अपनी बाइक को लंबे समय तक तेज धूप में खड़ी रखते हैं और फिर तुरंत चलाना शुरू कर देते हैं, तो इंजन जल्दी ओवरहीट हो सकता है. बेहतर होगा कि बाइक को कुछ देर ठंडा होने दें या छांव में पार्क करें, ताकि इंजन पर अतिरिक्त असर न पड़े. (AI Generated Image)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन