क्या खड़ी कार में भी खुल सकता है Airbag? महाराष्ट्र में युवक की मौत के बाद बड़ा सवाल, जानिए कितनी सुरक्षित है आपकी कार

क्या कार का एयरबैग बिना एक्सीडेंट के भी खुल सकता है? महाराष्ट्र के ठाणे में खड़ी कार में अचानक एयरबैग खुलने से 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद यह सवाल हर कार मालिक के मन में है. जानिए किन वजहों से ऐसा हो सकता है और एयरबैग से जुड़ी कौन-सी सावधानियां आपकी जान बचा सकती हैं.

car.jpg (2)
1 / 8

Advertisment

क्या बिना एक्सीडेंट के भी खुल सकता है एयरबैग?

क्या बिना एक्सीडेंट के भी खुल सकता है एयरबैग?2 / 8

इस घटना के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या एयरबैग बिना किसी दुर्घटना के भी खुल सकता है. अमेरिकी कंपनी MyAirbags के अनुसार एयरबैग का उद्देश्य दुर्घटना के समय यात्रियों की सुरक्षा करना है. सामान्य परिस्थितियों में यह टक्कर लगने पर ही खुलता है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से बिना एक्सीडेंट के भी एयरबैग खुल सकता है.

विज्ञापन

पहला कारण- सेंसर में खराबी

पहला कारण- सेंसर में खराबी3 / 8

 एयरबैग सिस्टम में लगे सेंसर टक्कर का पता लगाकर एयरबैग को सक्रिय करते हैं. यदि सेंसर में खराबी आ जाए या वह गलत सिग्नल भेजने लगे, तो बिना किसी दुर्घटना के भी एयरबैग खुल सकता है.

दूसरा कारण- इलेक्ट्रिकल फॉल्ट

दूसरा कारण- इलेक्ट्रिकल फॉल्ट4 / 8

अगर कार की वायरिंग में कोई खराबी हो, शॉर्ट सर्किट हो जाए या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई दिक्कत आ जाए, तो एयरबैग सिस्टम गलत तरीके से सक्रिय हो सकता है और एयरबैग अचानक खुल सकता है. ये भी पढ़ें- नई कार खरीदने के लिए हो जाएं तैयार! जुलाई में आ रही हैं 5 दमदार गाड़ियां, देख लें लिस्ट

विज्ञापन

तीसरा कारण- तेज झटका लगना

तीसरा कारण- तेज झटका लगना5 / 8

कई बार कार किसी बड़े गड्ढे, ऊंचे स्पीड ब्रेकर या फुटपाथ (कर्ब) से तेज टकरा जाती है. ऐसी स्थिति में एयरबैग सेंसर इसे दुर्घटना समझ सकता है, जिसके कारण एयरबैग खुलने की संभावना बन जाती है. ये भी पढ़ें- बारिश में बाइक के टायर में कितनी हवा रखें? ज्यादातर लोग करते हैं यही गलती, बढ़ता है फिसलने का खतरा

चौथा कारण- कंट्रोल मॉड्यूल में खराबी

चौथा कारण- कंट्रोल मॉड्यूल में खराबी6 / 8

एयरबैग को नियंत्रित करने वाला कंट्रोल मॉड्यूल यदि खराब हो जाए, उसमें सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या आ जाए या लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण उसमें तकनीकी दिक्कत पैदा हो जाए, तो बिना किसी दुर्घटना के भी एयरबैग खुल सकता है.

विज्ञापन

पांचवां कारण- गलत तरीके से की गई मरम्मत

पांचवां कारण- गलत तरीके से की गई मरम्मत7 / 8

यदि पहले कभी एयरबैग सिस्टम की मरम्मत सही तरीके से नहीं की गई हो या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ हुई हो, तो यह भी एयरबैग के अचानक खुलने की वजह बन सकता है.

एयरबैग में गड़बड़ी दिखे तो तुरंत कराएं जांच

एयरबैग में गड़बड़ी दिखे तो तुरंत कराएं जांच8 / 8

एयरबैग कार की सुरक्षा का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब सीट बेल्ट पहनी जाए, सही तरीके से बैठा जाए और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बैठाया जाए. यदि एयरबैग बिना किसी दुर्घटना के खुल जाए या एयरबैग सिस्टम में किसी तरह की खराबी नजर आए, तो गाड़ी को तुरंत अधिकृत सर्विस सेंटर ले जाकर उसकी जांच करानी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन