नई कार खरीदने के लिए हो जाएं तैयार! जुलाई में आ रही हैं 5 दमदार गाड़ियां, देख लें लिस्ट

जुलाई 2026 कार खरीदारों के लिए शानदार मौका लेकर आ रहा है. इस महीने Renault, Nissan, MG, Toyota और Skoda अपनी नई कारें और SUVs लॉन्च करने वाली हैं. अगर नई कार खरीदने का प्लान है, तो पहले इन लॉन्च पर जरूर नजर डालें.

Upcoming cars (2)
1 / 6

 

जुलाई 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद अहम रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारों और SUVs को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इसी महीने से साल का दूसरा आधा हिस्सा भी शुरू होगा और आने वाले समय में फेस्टिव सीजन के चलते ऑटो सेक्टर में मांग बढ़ने की उम्मीद है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Renault, Toyota, Skoda, Nissan और MG जैसी कंपनियां नए मॉडल पेश करेंगी.

विज्ञापन

3 जुलाई को आएगी Renault Kwid Facelift

3 जुलाई को आएगी Renault Kwid Facelift2 / 6

नई Renault Kwid Facelift को 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इस अपडेटेड मॉडल में एक्सटीरियर और केबिन के डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेंगे, जबकि इंजन पहले जैसा ही रहेगा. इसमें 1.0 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

Nissan Tekton करेगी एंट्री

Nissan Tekton करेगी एंट्री3 / 6

9 जुलाई को Nissan अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Tekton लॉन्च करेगी. कंपनी के लिए यह मॉडल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसमें तीन इंजन विकल्प मिलने की संभावना है. पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, दूसरा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और तीसरा 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन हो सकता है. हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च के समय या फिर अक्टूबर 2026 में पेश किया जा सकता है. ये भी पढ़ें- बारिश में बाइक के टायर में कितनी हवा रखें? ज्यादातर लोग करते हैं यही गलती, बढ़ता है फिसलने का खतरा

MG लाएगी नई SUV

MG लाएगी नई SUV4 / 6

16 जुलाई को MG अपनी नई SUV से पर्दा उठाएगी. यह मॉडल Wuling Starlight 560 पर आधारित होगा, लेकिन भारतीय बाजार में इसे नए नाम से लॉन्च किया जाएगा. इसमें दो पावरट्रेन विकल्प मिलने की उम्मीद है. पहला प्लग-इन हाइब्रिड होगा, जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो लगभग 194 bhp की पावर देगा. दूसरा विकल्प पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा, जिसमें 56.7 kWh बैटरी पैक और करीब 134 bhp की पावर मिलेगी.

विज्ञापन

नई Toyota Hilux भी होगी लॉन्च

नई Toyota Hilux भी होगी लॉन्च5 / 6

28 जुलाई को Toyota अपनी अपडेटेड Hilux पिकअप ट्रक लॉन्च कर सकती है. इस मॉडल में नया एक्सटीरियर डिजाइन और पहले से बेहतर इंटीरियर देखने को मिलेगा. इसमें 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिए जाने की संभावना है. यह इंजन लगभग 201 bhp की पावर और 500 Nm तक का टॉर्क देगा. ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. कंपनी भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी भारतीय बाजार में ला सकती है. ये भी पढ़ें- दिल्ली वालों की हो गई बल्ले-बल्ले! नई EV पॉलिसी लागू, अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेंगे बड़े फायदे

Skoda Kodiaq RS का भी इंतजार

Skoda Kodiaq RS का भी इंतजार6 / 6

Skoda Kodiaq RS की लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसके जुलाई में आने की संभावना है. यह कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस SUV होगी, जिसमें 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन करीब 262 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया जाएगा. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स की बुकिंग महज 6 मिनट के भीतर पूरी हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन