Bajaj की इस बाइक को देख लड़के भरते है आह, 40 kmpl की माइलेज और 220 cc का धाकड़ इंजन
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Bajaj Pulsar 220 F: इन दिनों युवाओं में स्टाइलिश डिजाइन और हाई स्पीड बाइक्स का क्रेज है। इसी सेगमेंट में बजाज की एक धांसू बाइक है Pulsar 220 F. इस बाइक में 220 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह बाइक 40 kmpl की हाई माइलेज देती है।
बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे यह सड़क पर हाई परफॉमेंस देती है। बाइक का कुल वजन 160 kg है। कम वजन के चलते इसे संकरी जगहों में चलाना और कंट्रोल करना आसान है।

फाइल फोटो
Bajaj Pulsar 220 F में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। यह लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें स्प्लिट सीट है जिसे राइडर कम्फर्ट के हिसाब से बनाया गया है। बाइक की सीट हाइट 795 mm की है, इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं।
यह बाइक शुरुआती कीमत 1,68,318 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक 20.11 bhp की जानदार फावर और 18.55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। Bajaj Pulsar 220 F के फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दी गई है, जिससे राइडर को इस पर फुल कंटोल महसूस होता है।
Bajaj Pulsar 220 F का फिलहाल बाजार में एक वैरिएंट और चार कलर ही ऑफर किए जाते है। बाइक मे बड़ा फ्रंट फेसिया, स्प्लिट सीट दी गई है। बाइक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है।
बाइक में बड़े 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें सिंगल चैनल एबीएस सेटअप दिया गया है। बता दें एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से शुरू हो जाते हैं। जिससे ब्रेक लगाने पर जब वाहन के पहिए लॉक हो जाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: