70 kmpl की माइलेज, 11 लीटर का फ्यूल टैंक, Bajaj की यह बाइक 8 सेकंड में पकड़ती है स्पीड

Bajaj CT110X में 115.45 cc का हाई पावर इंजन मिलता है, यह जबरदस्त बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, बाइक में गोल लाइट और दोनों टायरों में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

Bajaj CT110X

Bajaj CT110X

Bajaj petrol bikes: इंडियन बाइक बाजार में सबसे ज्यादा हाई माइलेज मोटरसाइकिल बिकती हैं, यह एंट्री लेवल बाइक्स 100 से 125 सीसी इंजन पावर में आती हैं। बजाज की ऐसी ही एक बाइक है Bajaj CT110X. यह बाइक महज 8 सेकंड में 0 से 60 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। आइए आपको इस बाइक की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Bajaj CT110X, Bajaj, petrol bikes, bikes under 60000, 125cc bikes

बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है

Bajaj CT110X शुरुआती कीमत 69626 रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कंपनी का दावा है कि बाइक 70 kmpl तक की माइलेज निकलती है। इस बाइक में 115.45 cc का हाई पावर इंजन दिया गया है। यह जबरदस्त बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

बाइक के दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं

Bajaj की इस बाइक का वजन 127 kg का है, यह सड़क पर 90 kmph की टॉप स्पीड देती है। बाइक में आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक 11 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है, यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसमें सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट मिलती हैं। इसमें डिजाइनर टेललाइट है।

Bajaj CT110X price, Bajaj CT110X mileage, auto news, petrol bikes, bikes under 60000

आरामदायक सस्पेंशन और गोल लाइट

Bajaj CT110X में ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं। आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए है, जिससे खराब रास्ते पर राइडर को झटके नहीं लगते हैं। बाइक में गोल लाइट मिलती है, इसमें स्टैंडर्ड हैंडलबार है। बजाज की इस बाइक में सिंगल पीस सीट रियर व्यू मिरर, चेन कवर और साइड स्टैंड है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ