Bajaj CNG बाइक जल्द होगी लॉन्च! कीमत और माइलेज को लेकर आया बड़ा अपडेट

बजाज ऑटो  अपनी एंट्री लेवल बाइक में ही सीएनजी किट को लगाएगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि  प्लेटिना या CT सीरीज की बाइक में इसे इंस्टाल किया जा सकता है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

Bajaj CNG Motorcycle: CNG कारों के बाद अब टू-व्हीलर भी CNG किट के साथ आने को तैयार है।ऑटो बाजार से खबर आ रही है कि इसकी शुरुआत बजाज ऑटो की तरफ से हो रही है। बजाज ऑटो एंट्री लेवल सेगमेंट की बाइक लेकर आ रही है जोकि CNG में होगी और यह कंपनी की पहली बाइक होगी जो होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर जैसी पॉपुलर बाइक्स को कड़ी टक्कर देगी। जानकारी के बता दें कि साल 2010 में भारत में CNG का इस्तेमाल कारों में किया जा रहा है, तब से ऐसी ख़बरें आने लगी कि टू-व्हीलर भी जल्द ही CNG में आयेंगे।

वैसे बाजार में गैर कानूनी रूप से CNG किट के साथ टू-व्हीलर उपलब्ध रहे हैं। लेकिन अभी तक फैक्ट्री सीएनजी किट वाले टू-व्हीलर कभी नहीं बन नहीं पाए। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही हम CNG बाइक और स्कूटर देख पायेंगे।

Advertisment

कितनी होगी माइलेज

लेटेस्ट रिपोर्ट की के मुताबिक बजाज ऑटो  अपनी एंट्री लेवल बाइक में ही सीएनजी किट को लगाएगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि  प्लेटिना या CT सीरीज की बाइक में इसे इंस्टाल किया जा सकता है। इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 70 किमी प्रति लीटर है। ऐसे में उम्मीद यही है कि CNG मॉडल में यह माइलेज काफी ज्यादा होगी।

इंजन और पावर

विज्ञापन

बजाज अपनी आगामी सीएनजी बाइक में मौजूदा 110cc इंजन का उपयोग कर सकती है, जैसा कि प्लेटिना  110cc और CT110X के साथ देखा गया है। इनमें लगे ये इंजन करीब 8.6 पीएस की पावर और 9.81 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बजाज सीएनजी मोटरसाइकिल को CT125X के साथ 125cc इंजन भी मिल सकता है। लेकिन CNG फिटेड बाइक में पेट्रोल की तुलना में कम पावर मिल सकती है।

कहां लगेगी CNG किट

विज्ञापन

माना जा रहा है कि बजाज ऑटो CNG किट को बाइक की सीट के नीचे लगा सकती है। इसके अलावा की कीमत करीब 80 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। कीमत की बात करें तो CNG मॉडल्स की कीमत में पेट्रोल से चलने वाले मॉडल से ज्यादा रह सकती है। सोर्स के मुताबिक इस के अंत तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। अगर बजाज की तरफ से किफायती CNG बाइक बाजार में आती है तो यह गेम चेंजर साबित हो सकती है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ