Comparison: नया Bajaj Chetak Urbane या OLA S1 Pro, आपके लिए कौन सा बेस्ट?

Bajaj Chetak Urbane में गोल LED हेडलाइट दी गई है, जो इसे स्टाइलिश लुक देती है। इसमें यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर कर्वी बॉडी पैनल और आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस स्टाइल सीट है।

Bajaj Chetak Urbane, OLA S1 Pro, ev scooters, scooters under 2 lakhs, auto news

Bajaj Chetak Urbane, OLA S1 Pro

विज्ञापन

2024 Bajaj Chetak Urbane: यंगस्टर्स को स्टाइलिश दिखने वाले ईवी स्कूटर पसंद आते हैं। हाल ही में Bajaj ने अपने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया अपडेट वर्जन Urbane लॉन्च किया है, जिसके लुक्स को एन्हांस किया गया है। वहीं, इसी सेगमेंट में बाजार में डैशिंग स्कूटर है Ola S1 Pro. आइए आपको इन दोनों स्कूटर्स के फीचर्स और कीममों के बारे में बताते हैं।

Chetak Urbane में गोल LED हेडलाइट

यह स्मार्ट ईवी स्कूटर 1.15 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा। इसमें 2.9kWh की बैटरी सेटअप दिया गया है, जो सिंगल चार्ज पर लगभग 113 km की ड्राइविंग रेंज देगा। इस हाई स्पीड स्कूटर के फिलहाल चार कलर ऑप्शन हैं। Chetak Urbane में गोल LED हेडलाइट दी गई है, जो इसे स्टाइलिश लुक देती है। इसमें यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर कर्वी बॉडी पैनल और आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस स्टाइल सीट दी गई है। यह पुराने Bajaj Chetak ईवी का अपडेट वर्जन है।

Advertisment

नीचे वीडियो पर  क्लिक कर देखें Chetak Urbane

 

स्कूटर में 73 kmph की टॉप स्पीड

विज्ञापन

Bajaj Chetak Urbane में फ्लैट फ्लोबोर्ड दिया गया है, जिससे इसे चलाने में ज्यादा थकान नहीं होती है। इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर में हिल होल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस नयू जनरेशन स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और इमरजेंसी व बैटरी अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। चेतक के इस ईवी स्कूटर में 73 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर सामान्य चार्जर से 4 घंटे 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें आरामदायक सफर के लिए मोनोशॉक सेटअप सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें आगे डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

Ola S1 Pro

यह स्मार्ट स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 170 Km तक चलता है। इसमें 5500 W की मोटर पावर मिलती है। यह सिंगल चार्ज पर 116 Kmph की ड्राइविंग रेंज देता है। स्कूटर में 792 mm की सीट हाइट है, जो कम्फर्टेबल राइड देती है। स्कूटर में कुल 125 kg का वजन है। यह स्कूटर 6.30 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। Ola S1 Pro अधिकतम 8.5kW की पावर और 58 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन

यह कुल 10 कलर ऑप्शन में मिलता है

Ola S1 Pro में 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 3.97 kWh का बैटरी पैक है, जो फास्ट चार्जर से 18 मिनट में 75 km तक चलने के लिए चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर में 36 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके फ्रंट में ट्विन-पॉड हेडलाइट और एप्रन-माउंटेड स्लीक एलईडी इंडिकेटर्स दिए गए हैं। स्कूटर का बेस मॉडल 1.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कुल 10 कलर ऑप्शन में मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ