---विज्ञापन---

Bajaj Chetak 2901 VS TVS iQube: किसे लेना फायदेमंद, किसमें ड्राइविंग रेंज मिलेगी ज्यादा?

Bajaj Chetak 2901 में रिवर्स मोड का फीचर मिलता है, जिससे महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को इसे बैक करने में आसानी होती है। इसमें मेटल बॉडी और डिजिटल कंसोल दिया गया है। कंसोल इसके लुक्स को बढ़ाता है। स्कूटर में डिजाइनर टेललाइट और बड़ी हेडलाइट दी गई है।

Bajaj Chetak 2901 VS TVS iQube camparision in hindi: बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का अलग ही क्रेज है, बाजार में हाल ही में बजाज ने अपना सबसे सस्ता ईवी Bajaj Chetak 2901 लॉन्च किया है। लोग इसका TVS iQube से कंपैरिजन कर रहे हैं। दोनों स्मार्ट स्कूटर अलॉय व्हील और आरामदायक सफर लिए सिंगल पीस सीट के साथ आते हैं। आइए आपको दोनों स्कूटरों के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में बताते हैं।

 

---विज्ञापन---
Bajaj Chetak 2901

Bajaj Chetak 2901

 

रिवर्स मोड और छह घंटे में होता है फुल चार्ज

Bajaj Chetak 2901 में रिवर्स मोड का फीचर मिलता है, जिससे महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को इसे बैक करने में आसानी होती है। इसमें मेटल बॉडी और डिजिटल कंसोल दिया गया है। कंसोल इसके लुक्स को बढ़ाता है। स्कूटर में डिजाइनर टेललाइट और बड़ी हेडलाइट दी गई है। बजाज के इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड इको और स्पोर्ट्स मिलते हैं। इको पर यह अधिक ड्राइविंग रेंज निकालता है वहीं, स्पोर्ट्स में हाई स्पीड जनरेट करता है। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। यह स्कूटर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और यह सामान्य चार्जर से यह छह घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, जिससे इसे पहाड़ों पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Bajaj Chetak 2901 की स्पेसिफिकेशन

  • सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
  • इसमें 2.9 kWh की बैटरी पैक दिया गया है।
  • स्कूटर में 63 kmph की टॉप स्पीड निकलती है।
  • यह स्कूटर पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है।
  • सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 123 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है।
  • स्कूटर में एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट दी गई हैं।

 

---विज्ञापन---

 

Bajaj Chetak 2901 में मिलेंगे ये कलर्स

Red, Lime Yellow, White, Azure Blue, and Black.

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

TVS Iqube EV में दो बैटरी पैक और हाई स्पीड

यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 78 Kmph की टॉप स्पीड देता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर करीब 75 से 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 770 mm की सीट हाइट देती है। TVS के इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी दी गई है। यह स्कूटर में 2.25kWh और 4.4kW दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

TVS iQube ST, TVS iQube ST price, ev scooters

 

---विज्ञापन---

 

TVS Iqube EV में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • यह स्कूटर 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है।
  • इसमें अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार दिया गया है।
  • यह 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है
  • यह स्कूटर दो वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन में आता है।
  • स्कूटर में बड़ा फुटबोर्ड और लगेज हुक मिलता है।

 

---विज्ञापन---

tvs iqube, ev scooter under 1 lakhs, tvs iqube sales in April 2024

 

  • यह स्कूटर यूएसबी चार्जिंग सॉकेट जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आता है।
  • इसमें फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • इस स्टाइलिश स्कूटर में U शेप LED DRL हैं।
  • स्कूटर में U शेप LED DRL दिए गए हैं।

 

TVS Iqube EV

TVS Iqube EV

 

  • इसमें चौड़ी और आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलता है।
  • स्कूटर महज 4 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है।
  • इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन मिलता है।
  • स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील है।
  • बाइक का धाकड़ इंजन 3000 W का पावर देता है।

 

ये भी पढ़ें: क्या CNG बाइक का करें इंतजार या पेट्रोल ही बेस्ट? Bajaj Cng Bike की लॉन्च डेट बदली

ये भी पढ़ें: सिंगल सीट, हॉलीवुड स्टाइल लुक्स, यह है Royal Enfield की 648cc की हाई पावर बाइक

ये भी पढ़ें: Bajaj Chetak 2901 ने Ola S1 Air और Ather Rizta की उड़ाई नींद, 123 Km की ड्राइविंग रेंज

First published on: Jun 11, 2024 07:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola