भारत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. अब तक इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मिली है, लेकिन अब इलेक्ट्रिक बाइक की लोकप्रियता बढ़ने लगी है. इसी बीच गुजरात की इलेक्ट्रिक बाइक स्टार्टअप कंपनी एवोर ने भारतीय बाजार में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च की हैं.
कंपनी ने EX1, EX2 और EX2S नाम से तीन मॉडल पेश किए हैं, जिन्हें अभी सिर्फ 799 रुपये देकर प्री-बुक किया जा सकता है. तीनों बाइक्स का डिजाइन लगभग एक जैसा है लेकिन बैटरी, रेंज, स्पीड और फीचर्स में फर्क है.
Avore EX1- सबसे किफायती मॉडल
Avore EX1 कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल है. इसमें 3.24kWh की बैटरी दी गई है, जो 160 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा है. इसमें 3 राइडिंग मोड दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.23 लाख है.
Avore EX2- बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज
इसके दूसरे एडिशन में Avore EX2 में 5kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक ये बाइक एक बार चार्ज करने पर 255 किमी तक की रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड भी 100 किमी प्रति घंटा है. इसमें भी तीन राइडिंग मोड्स है. कंपनी का ये भी दावा है कि इसकी बैटरी करीब 2 घंटे में 20 प्रतिश से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें- बारिश में कार हो गई स्टार्ट बंद? मैकेनिक बुलाने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें
Avore EX2S- सबसे ज्यादा फीचर्स वाला मॉडल
Avore EX2S बाइक का सबसे टॉप वेरिएंट है, इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये है. इसमें भी 5kWh की बैटरी मिलती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा है. कंपनी का दावा है कि बाइक एक बार चार्ज करने पर 260 किमी ततक की रेंज दे सकती है.
वहीं इस वेरिएंट में पांच राइडिंग मोड्स मिलते हैं. साथ ही 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा नहीं की है.
| वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | बैटरी क्षमता | क्लेम्ड IDC रेंज |
|---|---|---|---|
| Avore EX1 | 1.25 लाख रुपये | 3.24 kWh | 160 किमी |
| Avore EX2 | 1.46 लाख रुपये | 5.0 kWh | 255 किमी |
| Avore EX2S | 1.70 लाख रुपये | 5.0 kWh | 260 किमी |
कंपनी ने अपनी तीनों इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इन्हें सिर्फ 799 रुपये देकर बुक कर सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इनकी डिलीवरी कब से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें- कार इंश्योरेंस लेते समय ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, इन बातों को कभी न करें नजरअंदाज
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
16 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines