सिर्फ 799 रुपये में बुक करें 260KM रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक! इस कंपनी ने लॉन्च किए 3 धांसू मॉडल

भारतीये ईवी मार्केट में नई इलेक्ट्रिक बाइक की एंट्री हुई है. इसे सिर्फ 799 रुपये देकर बुक किया जा सकता है. वहीं कंपनी का दावा है कि एक चार्ज में ये 260 किमी तक की रेंज देती है.

Avore

एक चार्ज में 260KM चलेगी ये Electric Bike.

भारत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. अब तक इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को मिली है, लेकिन अब इलेक्ट्रिक बाइक की लोकप्रियता बढ़ने लगी है. इसी बीच गुजरात की इलेक्ट्रिक बाइक स्टार्टअप कंपनी एवोर ने भारतीय बाजार में अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च की हैं.

विज्ञापन

कंपनी ने EX1, EX2 और EX2S नाम से तीन मॉडल पेश किए हैं, जिन्हें अभी सिर्फ 799 रुपये देकर प्री-बुक किया जा सकता है. तीनों बाइक्स का डिजाइन लगभग एक जैसा है लेकिन बैटरी, रेंज, स्पीड और फीचर्स में फर्क है.

विज्ञापन

Avore EX1- सबसे किफायती मॉडल

Avore EX1 कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल है. इसमें 3.24kWh की बैटरी दी गई है, जो 160 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रतिघंटा है. इसमें 3 राइडिंग मोड दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.23 लाख है.

Avore EX2- बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज

इसके दूसरे एडिशन में Avore EX2 में 5kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक ये बाइक एक बार चार्ज करने पर 255 किमी तक की रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड भी 100 किमी प्रति घंटा है. इसमें भी तीन राइडिंग मोड्स है. कंपनी का ये भी दावा है कि इसकी बैटरी करीब 2 घंटे में 20 प्रतिश से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Avore EX2S- सबसे ज्यादा फीचर्स वाला मॉडल

Avore EX2S बाइक का सबसे टॉप वेरिएंट है, इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये है. इसमें भी 5kWh की बैटरी मिलती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा है. कंपनी का दावा है कि बाइक एक बार चार्ज करने पर 260 किमी ततक की रेंज दे सकती है.

विज्ञापन

वहीं इस वेरिएंट में पांच राइडिंग मोड्स मिलते हैं. साथ ही 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा नहीं की है.

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतबैटरी क्षमताक्लेम्ड IDC रेंज
Avore EX11.25 लाख रुपये3.24 kWh160 किमी
Avore EX21.46 लाख रुपये5.0 kWh255 किमी
Avore EX2S1.70 लाख रुपये5.0 kWh260 किमी

कंपनी ने अपनी तीनों इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इन्हें सिर्फ 799 रुपये देकर बुक कर सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इनकी डिलीवरी कब से शुरू होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ