Aprilia ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय स्ट्रीटफाइटर बाइक Tuono 457 का नया Special Edition लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये रखी है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार Aprilia ने इंजन की ताकत बढ़ाने के बजाय राइडिंग कम्फर्ट, एर्गोनॉमिक्स और सस्पेंशन को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया है. साथ ही, बाइक को दो नए रेट्रो थीम वाले रंगों में पेश किया गया है, जो 2006 की Tuono 1000R से इन्स्पयर्ड हैं. कंपनी ने इसकी बुकिंग देशभर की Aprilia डीलरशिप पर शुरू कर दी है.
राइडिंग कम्फर्ट को बनाया और बेहतर
Aprilia Tuono 457 Special Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसकी राइडिंग पोजिशन और एर्गोनॉमिक्स में देखने को मिलता है. कंपनी ने इसमें पहले से ज्यादा ऊंचा हैंडलबार दिया है, जिससे राइडर को ज्यादा सीधी और आरामदायक बैठने की स्थिति मिलती है. खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह बदलाव काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
एडजस्टेबल ब्रेक लीवर और नई सीट
राइडर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाइक में एडजस्टेबल फ्रंट ब्रेक लीवर दिया गया है. इसकी मदद से राइडर अपनी जरूरत और हाथों के अनुसार लीवर की पोजिशन सेट कर सकता है. इसके अलावा, सीट को भी नया डिजाइन दिया गया है और इसमें हाई रेजिलिएंस फोम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबे सफर के दौरान बेहतर आराम मिलने की उम्मीद है.
सस्पेंशन सेटअप में भी हुआ सुधार
Special Edition में सस्पेंशन को भी अपडेट किया गया है. कंपनी ने इसमें सॉफ्टर शुरुआती स्ट्रोक दिया है, जिससे खराब सड़क, गड्ढों और स्पीड ब्रेकर पर झटके कम महसूस होंगे. इसके अलावा कंप्रेशन डैम्पिंग में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे बाइक की राइड क्वालिटी पहले से ज्यादा स्मूद और संतुलित हो सकती है.
नए रंगों में मिलेगा खास लुक
डिजाइन की बात करें तो Aprilia ने इस बाइक को Mamba Black और Puma Grey जैसे दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया है. ये दोनों रंग 2006 की Tuono 1000R से प्रेरित बताए जा रहे हैं. बाइक में स्मोक्ड फ्लाईस्क्रीन भी दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी और प्रीमियम लुक को और आकर्षक बनाता है.
ये भी पढ़ें- गाड़ी पार्क करते समय वाइपर उठाना क्यों है जरूरी? क्या कहते हैं एक्सपर्ट
इंजन में नहीं किया गया कोई बदलाव
अगर आप यह सोच रहे हैं कि Special Edition में ज्यादा पावर मिलेगी, तो ऐसा नहीं है. कंपनी ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. बाइक में पहले की तरह 457cc का पैरेलल ट्विन, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगभग 47.6 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
फीचर्स की लंबी लिस्ट
फीचर्स के मामले में भी बाइक पहले की तरह काफी आधुनिक है. इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फुल LED लाइटिंग और इम्मोबिलाइजर से लैस इग्निशन सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा ग्राहक चाहें तो बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और USB चार्जर जैसी ऑप्शनल एक्सेसरीज भी अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं.
बुकिंग शुरू, जल्द होगी डिलीवरी
Aprilia Tuono 457 Special Edition की बुकिंग देशभर की Aprilia डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है. जो ग्राहक इस नए और ज्यादा आरामदायक वर्जन को खरीदना चाहते हैं, वे अपनी नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- चलती कार के ब्रेक हो जाएं फेल, तो भूलकर भी न करें ये गलती, ऐसे बच सकती है जान
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines