हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

136 Km की रेंज, 93 Kmph की टॉप स्पीड, ये है Ampere का स्मार्ट EV Scooter

Ampere का यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 136 किलोमीटर तक चलता है। इसमें 2 वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। स्कूटर में डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील दिए गए हैं।

विज्ञापन

Ampere Nexus EV Scooter: बाजार में एक से बढ़कर एक ईवी स्कूटर मौजूद हैं, इसी कड़ी में एक स्मार्ट स्कूटर है Ampere Nexus. इस स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील और हाई स्पीड मिलती है। यह स्कूटर 93 Kmph की टॉप स्पीड देता है। Ampere में रिवर्स मोड का फीचर मिलता है, जिससे इसे बैक करने में आसानी होती है।

स्कूटर की सीट हाइट 765 mm की है

इस ईवी स्कूटर की सीट हाइट 765 mm की है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। स्कूटर में फ्रंट टायर में डिस्क और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। Ampere Nexus का बेस मॉडल 1.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह स्कूटर 4,000 W की मोटर के साथ आता है।

विज्ञापन

Ampere Nexus में 2 वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन

Ampere में 3.20 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 136 किलोमीटर तक चलता है। स्कूटर का टॉप मॉडल 1.27 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसमें 2 वेरिएंट और 4 कलर (Zanskar Aqua, Steel Grey, Indian Red, और Lunar White) ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह अपने सेगमेंट में TVS iQube,  Ola S1 और Ather Rizta से कम्पीट करता है।

Ampere Nexus EV Scooter में ये फीचर्स

  • हाई पिकअप के लिए 3kWh की बैटरी पैक
  • 15A और 25A फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है
  • सिंगल पीस सीट
  • आरामदायक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
  • डिजिटल कंसोल और सिंपल हैंडलबार
  • 12 इंच के टायर साइज
  • एलईडी हेडलाइट

ये भी पढ़ें:  बड़ा फ्यूल टैंक और जबरदस्त लुक्स, Suzuki की यह बाइक है ‘तूफान’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 15 लीटर का फ्यूल टैंक, 349 Cc का इंजन, ये है Royal Enfield की हाई माइलेज बाइक

ये भी पढ़ें: Yamaha के इस स्कूटर में 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, 49 Kmpl की माइलेज, जानें कीमत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola